मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

तनिष्क में करोड़ो की लूट: 9 मिनट में 8 लुटेरे और किये 25 करोड़ की लूट

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 11, 2025 8:04 PM
Follow Us:
Add A Heading 2025 03 11T200243.337
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

9 मिनट, 8 लुटेरे और 25 करोड़ की लूट: आरा में तनिष्क शोरूम से सनसनीखेज डकैती

आरा : बिहार के आरा शहर में सोमवार सुबह महज 9 मिनट में 8 लुटेरों ने तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूट ली। इस लूटकांड के बाद पुलिस हरकत में आई, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे। पुलिस ने बाद में एनकाउंटर में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया, जबकि बाकी फरार हैं।

कैसे हुआ यह हाई-प्रोफाइल डकैती कांड?

आरा शहर के व्यस्त इलाके में स्थित टाटा समूह का तनिष्क ज्वेलरी शोरूम सुबह 10 बजे खुला। पहले रोज की तरह साफ-सफाई हुई और फिर स्टाफ पहुंचना शुरू हुआ
10:28 बजे शोरूम में पहले 2 लोग ग्राहक बनकर दाखिल हुए, फिर 3 और अंदर आए। कुल 5 लोग अंदर थे, लेकिन वे ग्राहक नहीं, बल्कि लुटेरे थे।

Read More : मानगो डिमना में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, मिलें नकली शराब।

लुटेरों का प्लान और शोरूम के अंदर की घटना
  • गार्ड को पहले निशाना बनाया: एक लुटेरे ने गार्ड की बंदूक छीन ली और उसे पीटकर बेबस कर दिया।
  • स्टाफ को कब्जे में लिया: सभी स्टाफ को हाथ ऊपर करने का आदेश दिया और एक जगह बिठा दिया गया।
  • थैलों में ज्वेलरी भरी: लुटेरों ने कई थैलों में कीमती गहने भरे।
  • 10:37 बजे लुटेरे फरार: 9 मिनट के अंदर पूरी लूटपाट कर लुटेरे बाहर निकल गए, जहां बाइक पर साथी इंतजार कर रहे थे

पुलिस की देरी और पीछा

लूट के दौरान 10:31 बजे पहली बार पुलिस को फोन किया गया, लेकिन पुलिस शोरूम लुटने के बाद पहुंची
इसके बाद, पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। छपरा के पास 6 लुटेरों को भागते देखा गया। रोकने पर उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में दो लुटेरे घायल हुए और पकड़ लिए गए। उनके पास से लूटे गए गहनों से भरे थैले बरामद हुए

राजनीतिक बवाल और पुलिस की कार्रवाई

इस लूटकांड पर बिहार विधानसभा में हंगामा हुआ। तेजस्वी यादव ने वीडियो दिखाते हुए नीतीश कुमार पर तंज कसा। नीतीश कुमार ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

फिलहाल, बाकी 6 लुटेरों की तलाश जारी है, और पुलिस छापेमारी कर रही है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment