मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

खुश होने का टाइम अब आ गया है क्योंकि भारत ला रही है डिजिटल करेंसी – ‘ई-रुपी’

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 1, 2021 8:33 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

New Delhi : रविवार 1 अगस्त, 2021

भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 2 अगस्त, 2021 को करेंगे डिजिटल करेंसी ‘ई-रुपी’ को लॉन्च।


जिस रफ्तार से पूरी दुनियां डिजिटल होती जा रही है लगता है उसी रफ्तार से अब सारा काम एक जगह रह कर ही हो जाएगा। थोड़ा सा ध्यान आकर्षित करते हुए आपको याद दिलाते हैं कि दुनियाँ में ऑनलाइन और डिजिटल काम कैसे हो रहे हैं –

– आफिस का काम घर पर ऑनलाइन

–  बिल (बिजली/मोबाइल/टेलीफोन/स्कूल/आदि) जमा करना हो डिजिटली ऑनलाइन
– रिचार्ज किसी भी तरह का डिजिटल
– राशन घर पर डिलीवरी, ऑनलाइन आर्डर करके
– रेस्टोरेंट से खाना ऑनलाइन ऑर्डर पर, पेमेंट डिजिटल
– रोजमर्रा जरूरत के समान ऑनलाइन स्टोर, 99.99% सामानों की डिलीवरी, पेमेंट डिजिटली
– घूमने के लिए कैब या टिकट बुक करें ऑनलाइन, पेमेंट डिजिटली
– किसी भी दुकान से सामान खरीदें, पेमेंट डिजिटली भी कर सकते हैं।
– हर बैंक UPI की सुविधा से लैस है।

इतना ही नहीं इससे भी कहीं ज्यादा अब हर चीज ऑनलाइन होती जा रही है और सबका पेमेंट भी डिजिटल होता जा रहा है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारा भविष्य कैसा होगा।

आज पुरी दुनियाँ में क्रिप्टो करेंसी जिस तरह से लोकप्रियता हासिल कर रही है, उस आधार पर कहा जा सकता है कि जल्द ही आने वाले दिनों में कागज के नोट और धातु के सिक्के चलन से हटा दिए जाएंगे और उनकी जगह डिजिटल करेंसी आ जाएगी। शायद उस दिन को हमारे भारतीय प्रधानमंत्री ने पहचान लिया है और डिजिटल युग में बेहतर प्रदर्शन करने की शुरुआत कर दी है।

बता दें की प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2 अगस्त 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय डिजिटल करेंसी ‘ई-रुपी’ को लॉन्‍च करेंगे, जो वास्तव में व्यक्ति-विशिष्ट और उद्देश्य-विशिष्ट डिजिटल पेमेंट सॉल्‍यूशन है।

यहां आपको बता दें कि फिलहाल भारतीय ‘ई-रुपी’

डिजिटल वाउचर के तौर पर कार्य करेगी।

‘ई-रुपी’ डिजिटल भुगतान के लिए एक कैशलेस और संपर्क रहित माध्यम है। यह एक क्यूआर कोड या एसएमएस स्ट्रिंग-आधारित ई-वाउचर है, जिसे लाभार्थियों के मोबाइल पर पहुंचाया जाता है। इस निर्बाध एकमुश्त भुगतान व्‍यवस्‍था के उपयोगकर्ता अपने सेवा प्रदाता के केंद्र पर कार्ड, डिजिटल भुगतान एप या इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस के बगैर ही वाउचर की राशि को प्राप्‍त करने में सक्षम होंगे। इसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने अपने यूपीआई प्लेटफॉर्म पर वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहयोग से विकसित किया गया है।


जैसा कि चलन में सभी डिजिटल करेंसी हैं लगभग उसी रूप में भारतीय डिजिटल करेंसी ‘ई-रुपी’ भी बिना किसी फिजिकल इंटरफेस के डिजिटल तरीके से लाभार्थियों और सेवा प्रदाताओं के साथ सेवाओं के प्रायोजकों को जोड़ता है। 

जिसमें यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि लेन-देन पूरा होने के बाद ही सेवा प्रदाता को भुगतान किया जाए। प्री-पेड होने की वजह से सेवा प्रदाता को किसी मध्यस्थ के हस्तक्षेप के बिना ही सही समय पर भुगतान संभव हो जाता है।

Some of the benefits of e-RUPI are:

Cashless and contactless digital payment.

Connects service sponsors and beneficiaries digitally.

Ensures leak-proof delivery of various welfare services.

— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2021

भारतीय ‘ई-रुपी’ का उपयोग कहाँ किया जाएगा?

फिलहाल इसका उपयोग बाजार में प्रचलन विनिमय प्रणाली के लिए अभी नहीं बनाया गया है। यह डिजिटल पेमेंट सॉल्‍यूशन कल्याणकारी सेवाओं की भ्रष्टाचार-मुक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल साबित होगा।

फिलहाल इसका उपयोग मातृ और बाल कल्याण योजनाओं के तहत दवाएं और पोषण संबंधी सहायता, टीबी उन्मूलन कार्यक्रमों, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जैसी स्‍कीमों के तहत दवाएं और निदान, उर्वरक सब्सिडी, इत्यादि देने की योजनाओं के तहत सेवाएं उपलब्ध कराने में किया जा सकता है। यहां तक कि निजी क्षेत्र भी अपने कर्मचारी कल्याण और कॉरपोरेट सामाजिक दायित्‍व कार्यक्रमों के तहत इन डिजिटल वाउचर का उपयोग कर सकता है।

पढ़ें खास खबर– 

अनमोल हीरा – शिक्षाविद श्री केशव मिश्रा।

झारखंड में नए रक्त केंद्र खोलने हेतु आमंत्रण। अंतिम तिथि है 10 अगस्त, जाने कैसे कर सकते हैं अप्लाई।

झारखंड सरकार ने बदल डाली पूरी स्किम, जाने क्या बदला है खास इस अनलॉक में।

Google का Kormo Jobs ऐप्प फ्री में आपकी मदद करता है – रिज्यूमे बनाने, इंटरव्यू की तैयारी करवाने और नौकरी दिलाने में।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment