मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया गया घेराव सह तालाबंदी।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: July 10, 2024 1:10 PM
Follow Us:
भ्रष्टाचार
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

झारखंड की झामुमो, काँग्रेस व राजद गठबंधन सरकार की युवा विरोधी नीति एवं पोटका प्रखंड व अँचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया गया घेराव सह तालाबंदी किया।

जमशेदपुर: झारखंड की झामुमो, काँग्रेस व राजद गठबंधन सरकार की युवा विरोधी नीति एवं पोटका प्रखंड व अँचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्य्क्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में जमशेदपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विधुत वरण महतो की उपस्थिति में युवाओं द्वारा पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय का घेराव सह तालाबंदी किया गया। युवा कार्यकर्ताओं ने हर मोर्चे पर विफल हेमंत सरकार को घेरते हुए आक्रोश मार्च निकालकर अँचल कार्यालय पहुँच तालाबंदी किया। साथ की विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा।

यह  भी पढ़े :जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जुगसलाई विधानसभा में भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा की राज्य सरकार हर मोर्चे कर विफल साबित हुई है। हेमंत सोरेन ने युवाओं से 5 लाख रोजगार देने का वादा कर सरकार पर काबिज हुई थी, आज युवाओं की क्या दुर्दशा है यह किसी से छुपा नही है। उन्होंने कहा की अंचल कार्यालय से विकास की गंगा बहने की जगह भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है।

सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी ने कहा झामुमो कांग्रेस गठबंधन सरकार पर युवाओं से वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- गठबंधन सरकार रोजगार के मुद्दों के साथ सभी मोचों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। पहले हेमंत सरकार ने चार साल तक युवाओं के साथ छल किया। बड़े वादे करने के बाद युवाओं को बेरोजगार करने का काम किया है। आज युवा मोर्चा ने सरकार की आंख खोलने की काम कर रही है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने किया धन्यवाद ज्ञापन जादुपति गोप ने किया। कार्यक्रम के संयोजक जिला मंत्री गणेश सरदार थे।

यह भी पढ़े :देश में लुप्त होते सामाजिक रिति रिवाज गिरती संस्कृति सभ्यता संस्कार आर्थिक विषमता।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल, मनोज सरदार, सुदीप डे, रवीन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, अभिमन्यु सिंह चौहान, चंदन चौबे, शशांक शेखर, सुमित श्रीवास्तव, नारायण महतो, गणेश सरदार, सन्नी संघी, ए. मौके पर विकास सिंह, अमित सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, अविनाश मोहंती, सौरव कुमार, सुमित कुमार, राकेश सिंह, भीम दास, अरविंद सिंह चौहान, मुकेश सिंह, प्रवीण सिंह, अचिन गोप, नेपाल महतो, सांक्रो समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment