मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Tata Steel आईडी शतरंज 2025 प्रतियोगिता का रोमांचक समापन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 23, 2025 8:02 PM
Follow Us:
Add A Heading 1 14
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर: जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित चेस ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित Tata Steel आईडी चेस 2025 टूर्नामेंट का आज समापन हुआ। प्रतियोगिता में 16 आईडी यूनिट्स के 85 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

शेयर्ड सर्विसेज के आदर्श कुमार ने बेहतरीन खेलते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीएसके के संजय कुमार स्वेन दूसरे स्थान पर रहे, जबकि शेयर्ड सर्विसेज के ही झा कौशल कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

THE NEWS FRAME

समापन समारोह में Tata Steel की इवेंट मैनेजमेंट और प्रोटोकॉल हेड मर्लिन फ़िरदौस अंकलेसारिया ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का संचालन अनुभवी निर्णायकों की टीम ने किया, जिसमें मुख्य निर्णायक जयंत भुइयां के साथ विशाल कुमार मिंज, विक्रम कुमार, सौखिन प्रमाणिक, शुभांगी वर्मा और चिरंजी लाल शामिल थे।

खेल विभाग की ओर से अनन्या लेपी और रेणु भदौरिया ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

यह टूर्नामेंट न केवल खिलाड़ियों की रणनीतिक समझ और विश्लेषण क्षमता का परिचायक रहा, बल्कि उनके खेल के प्रति समर्पण और उत्साह को भी दर्शाता है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment