चाईबासा (जय कुमार): विश्व आदिवासी दिवस समारोह को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए, आयोजन समिति 2025 द्वारा कार्यक्रम के प्रचार हेतु एक प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
प्रचार वाहन को आयोजन स्थल, सिंहभूम खेल संघ मैदान, चाईबासा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस दौरान, आयोजन समिति के अध्यक्ष इपिल सामद ने बताया कि सिंहभूम खेल संघ मैदान, चाईबासा से प्रचार वाहन प्रतिदिन साउंड सिस्टम, बैनर, फ्लेक्स, हैंडबिल और पोस्टर के साथ चाईबासा के आसपास के 40 से 50 किलोमीटर के प्रखंडों और पंचायतों का भ्रमण करेगा। साथ ही, यह विश्व आदिवासी दिवस मनाने के उद्देश्य की जानकारी भी देगा और कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करेगा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष इपिल सामड ने अनुरोध किया कि विश्व आदिवासी दिवस के दिन हो समाज, उरांव समाज, मुंडा समाज, संथाल समाज, भूमिज समाज, लोहारा समाज, बिरहोर समाज, मानकी मुंडा सहित 40 से अधिक संगठनों के पुरुष/महिलाएं एवं युवा अपने पारंपरिक, सांस्कृतिक नृत्य-वाद्य एवं सांस्कृतिक परिधान के साथ कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हों। इस वर्ष कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसके लिए आयोजन समिति ने पूरी तैयारी कर ली है।
श्री सामड ने लोगों से अनुरोध किया कि वे इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए कार्यक्रम में अवश्य उपस्थित हों। प्रचार वाहन को रवाना करने के दौरान सुशील कुमार पूर्ति, संचू तिर्की, अशोक नाग, नवल कच्छप, रवि बिरुली, लालू कुजूर, राजकमल लकड़ा, पंकज खलखो, चंदन कच्छप, विष्णु मिंज, अशोक नाग, कृष्णा टोप्पो, अंकुश कच्छप आदि उपस्थित थे।







