मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

NH 33 बेलाजोड़ी के पास हुआ भयंकर एक्सीडेंट। जिसमें तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 12, 2021 4:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
THE NEWS FRAME

Jamshedpur : रविवार 12 दिसम्बर, 2021

A 2

जमशेदपुर, मानगो के डिमना चौक से 25 किलोमीटर दूर घाटशिला की ओर NH-33 में गुरमा गोलकेटा के बीच आज शाम लगभग 4:45 बजे एक भयंकर एक्सीडेंट हो गया। जिसमें बेलाजोड़ी के रहने वाले तीन निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस तीनो की उम्र 45 वर्ष के ऊपर है।

बता दें कि बेलाजोड़ी के रहने वाले तीनों निवासी मानगो बिग बाजार NH-33, के नजदीक एक बिल्डिंग में सिविल का काम करते हैं। आज शाम काम खत्म करके वे तीनों हीरो होंडा स्प्लेंडर गाड़ी सँख्या JH05 AM 3537 से NH-33 होते हुए अपने घर बेलाजोड़ी जा रहे थे। घर जाने के क्रम में गुरमा-गोलकेटा के बीच, पीछे तेज रफ्तार से आ रही बड़ी गाड़ी ने उन्हें धक्का मारते हुए भाग निकला।

THE NEWS FRAME

इस जोरदार धक्के से बेलाजोड़ी के रहने वाले दुशाशन बिसोय, विद्याधर गिरी और झोंटू नेशनल हाइवे पर बिखर गए, जिसमें बाइक चला रहे दुशाशन बिसोय के दाहिने बाजू और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। वहीं विद्याधर गिरी के सिर पर गहरी चोट आई है जिस कारण उनके सिर से काफी खून बह गया है। झोंटू बीच में बैठे थे गाड़ी गिरते ही उनके जबड़े पर गंभीर चोट लगी है। वहीं दुर्घटना के बाद काफी भीड़ लग गई। 

भीड़ ने इन तीनों को मेन हाइवे से डिवाइडर के बीच में बने स्पेस पर लाकर लिटा दिया और इनके मोबाइल से इनके परिवार वालों से सम्पर्क किया। थोड़ी देर बाद ही इनके परिवार वाले घटना स्थल पर आ गए। आनन फानन में जा रही एक ऑटो में इन्हें बैठाया गया और लेजाकर टाटा मेन हॉस्पिटल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में इनका इलाज किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

Link copied