मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

लखनऊ,सवारी लेकर निकले ऑटो चालक का रेलवे लाइन किनारे मिला शव

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: March 18, 2026 2:34 PM
Follow Us:
Ajj14
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

लखनऊ: राजधानी के मड़ियांव क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक ऑटो चालक का शव रेलवे लाइन के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हमजा (20) के रूप में हुई है, जो पारा के बुद्धेश्वर इलाके का रहने वाला था। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है, जबकि पुलिस का कहना है कि मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

बुकिंग पर गया था ऑटो चालक

जानकारी के मुताबिक, हमजा मूल रूप से उन्नाव के चंदौरा गांव का निवासी था और लखनऊ में ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था।

उसके बड़े भाई जुनैद के अनुसार:

  • सोमवार को हमजा ऑटो लेकर बुकिंग पर निकला था
  • रात करीब 8:30 बजे घरवालों ने फोन किया
  • तब पता चला कि वह गोमतीनगर से सवारी लेकर जानकीपुरम की ओर गया है

इसके बाद जब देर रात परिवार ने दोबारा कॉल किया तो उसका फोन नहीं उठा।

मड़ियांव में मिला ऑटो, पास में पड़ा था शव

मंगलवार सुबह जुनैद अपने साथियों के साथ भाई की तलाश में मड़ियांव क्षेत्र पहुंचे।
तलाश के दौरान भिठौली क्रॉसिंग के पास हमजा का ऑटो लावारिस हालत में खड़ा मिला चौंकाने वाली बात यह थी कि:

  • ऑटो के अंदर मोबाइल फोन और रुपये सुरक्षित रखे थे
  • आसपास पूछताछ करने पर लोगों ने बताया कि पास की रेलवे लाइन के किनारे एक शव पड़ा है

जब जुनैद और उनके साथी वहां पहुंचे तो देखा कि शव हमजा का ही था।

परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है परिजनों को शक है कि हमजा के साथ कोई अनहोनी या साजिश हुई है उन्होंने पुलिस से मांग की है कि:

  • आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाए
  • घटना की गहन जांच की जाए

पुलिस का क्या कहना है

मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्र के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक:

  • शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
  • घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है

परिवार में मचा मातम

हमजा के परिवार में पिता जावेद, मां खैरु निशा और अन्य सदस्य हैं युवक की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है ऑटो चालक का शव रेलवे लाइन के पास मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। जहां पुलिस इसे ट्रेन हादसा मान रही है, वहीं परिजन इसे संदिग्ध घटना बता रहे हैं। अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Comment