मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जदयू ने जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी की बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर जीएम को दिया ज्ञापन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 23, 2025 8:31 PM
Follow Us:
Add A Heading 10 1 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • 10 दिनों में बिजली से संबंधित समस्याओं का होगा निराकरण – जीएम
  • अगर समस्याओं का समाधान न हुआ तो करेंगे आंदोलन- सुबोध श्रीवास्तव

जमशेदपुर। जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक अजीत कुमार ने कहा है कि जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी की बिजली से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए वह गुरुवार को सुपरिटेंडेंट इंजीनियर की अध्यक्षता में एक टीम गठित करेंगे जो समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान कर देंगे, सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी। वह जनता दल (यूनाइटेड) के प्रतिनिधिमंडल से मुखातिब थे। यह प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में उनसे मिलने पहुंचा था।

अजीत कुमार ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि समस्याओं का निराकरण तो वह करवाएंगे ही, समय-समय पर आपके पदाधिकारियों को इस संबंध में सूचित भी करेंगे। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां-जहां यह दिक्कत आ रही है, वहां के ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। ग्रिड से विद्युत आपूर्ति सामान्य करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

दरअसल, श्री श्रीवास्तव के नेतृत्व में जीएम को यह बताया गया कि जमशेदपुर पूर्वी के बिरसा नगर, लक्ष्मीनगर, बर्मामाइंस, भुईंयाडीह, मनीफीट, लालभट्ठा, बाबूडीह, कल्याणनगर, विद्यापति नगर, बारीडीह बस्ती, बाबुननगर, बागुनहातु, मोहरदा-मुराकाटी, रॉक गार्डन जैसे इलाकों में बिजली की आपूर्ति अनियमित हो गई है। इससे जनता त्रस्त है। छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इन क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मरों के चारों तरफ झाड़ियां उग आई हैं। तार झूल रहे हैं। कई पोल क्षतिग्रस्त हैं। कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। पिछले दिनों परसुडीह में करंट लगने से एक आदमी की मौत हो चुकी है। ऐसी घटना दोबारा न घटे, इसके लिए विभाग को सुरक्षित तरीके से विद्युत उपकरणों को समयबद्ध तरीके से लगाने की जरूरत है।

सुबोध श्रीवास्तव ने जीएम को बताया कि जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा के उलियान, भाटिया बस्ती, कुमरुम बस्ती, गुरुद्वारा बस्ती, उड़ुयाबेड़ा, बालीगुमा, रामनगर, रामजन्मनगर, बच्चा सिंह बस्ती, कुसमनगर, बागेबस्ती जैसे इलाकों में बीते एक माह से बिजली की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो रही है। 30 से 50 मिनट तक कई बार बिजली काटी जा रही है। नए मकान बन रहे हैं। नए कनेक्शन दिये जा रहे हैं लेकिन ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई जा रही है। इससे घरों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। इनके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में बिजली, पोल, तार, ट्रांसफार्मर एवं अन्य समस्याओं के बारे में महाप्रबंधक को एक मांग पत्र भी सौंपा गया। सुबोध श्रीवास्तव ने जीएम से कहा कि हम लोग आपकी बात मान रहे हैं। अगर 10 दिनों के भीतर उपरोक्त समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन हमें आंदोलन करना पड़ेगा।

ज्ञापन देने वालों में अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू, हरेराम सिंह, नीरज सिंह, चंद्रशेखर राव, सुधीर सिंह, अमित शर्मा, भास्कर मुखी, दुर्गा राव, अमृता मिश्रा, ममता सिंह, प्रकाश कोया, जीतेंद्र सिंह, विकास साहनी, विकास रजक, तारक मुखर्जी, चुन्नू भूमिज, विनोद राय, संजीव सिंह, दिलीप प्रजापति, विजय सिंह, दिनेश्वर कुमार, विनोद सिंह, दिनेश सिंह, अशोक कुमार आदि शामिल थे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment