जमशेदपुर (कामारगोड़ा), 1 अगस्त 2025: डोबो पुल के पास स्थित कामारगोड़ा क्षेत्र में आज दोपहर 12:30 बजे ‘Wheels and Deals’ नामक एक नए ऑटोमोबाइल डीलरशिप कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस नए व्यवसाय की शुरुआत युवा उद्यमियों साहिल और शशांक ने मिलकर की है। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के पूर्व विधायक और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि श्री कुणाल सारंगी द्वारा फीता काटकर किया गया।
क्या है खास ‘Wheels and Deals’ में?
यहां पर ग्राहकों को नए और पुराने दोनों प्रकार की कारों की खरीद-बिक्री की सुविधा मिलेगी।
साथ ही, ऑटोमोबाइल फाइनान्स की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे कम बजट वाले ग्राहक भी आसानी से वाहन खरीद सकें।
ग्राहक सेवाओं और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने का दावा करते हुए साहिल और शशांक ने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को भरोसेमंद और सुविधाजनक कार डीलिंग का अनुभव देना है।

उद्धघाटन के मौके पर क्या बोले कुणाल सारंगी:
“झारखंड में युवाओं द्वारा इस तरह के नवाचार और स्वरोजगार के प्रयास राज्य के लिए सकारात्मक संकेत हैं। मैं ‘Wheels and Deals’ के सफल भविष्य की कामना करता हूँ।”
अधिक जानकारी या संपर्क के लिए: मोबाइल नंबर – 6203420630
कामारगोड़ा जैसे तेजी से विकसित हो रहे इलाके में इस तरह का व्यवसाय स्थानीय लोगों के लिए न केवल रोजगार का अवसर बनेगा, बल्कि कार खरीद-बिक्री की सुविधाओं को भी सहज बनाएगा।








