मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

हिंदू नव वर्ष पर पतंजलि योग समिति सरिया का जागरूकता अभियान

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 18, 2026 10:08 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 03 18 At 3.42.13 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • प्रभात फेरी, योग और भक्ति संगीत के साथ नगरवासियों को दिया स्वास्थ्य का संदेश

सरिया | संतोष कुमार तरवे

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास से प्रारंभ होने वाले नव वर्ष विक्रम संवत् 2083 के पावन अवसर पर पतंजलि योग समिति सरिया की ओर से नगर क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता अभियान और प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ आज प्रातः करीब पांच बजे हुआ। सरिया के प्रतिष्ठित योग शिक्षक श्री सुधीर विश्वकर्मा के नेतृत्व में यह अभियान शुरू किया गया। इस दौरान उनके सहयोगी शिक्षक श्री राजेंद्र शर्मा, बासुदेव शर्मा, गंगाधर सोनी तथा मीडिया प्रभारी संतोष कुमार तर्वे सहित अनेक योग साधक उपस्थित रहे।

प्रभात फेरी के माध्यम से दिया स्वास्थ्य का संदेश

हिंदू नव वर्ष के स्वागत के साथ आयोजित इस प्रभात फेरी में योग साधकों ने “करें योग, रहें निरोग” के नारों के साथ नगर क्षेत्र में भ्रमण किया।

भक्ति संगीत और योग संदेशों के साथ निकली यह प्रभात फेरी पतंजलि योग शिविर स्थल से प्रारंभ होकर पूरे बड़की सरिया नगर क्षेत्र का भ्रमण करती हुई पुनः शिविर स्थल पर समाप्त हुई।

इस दौरान नगरवासियों को योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली और नियमित प्राणायाम के लाभों के बारे में भी जागरूक किया गया।

THE NEWS FRAME

योग शिविर में नव वर्ष स्वागत समारोह

प्रभात फेरी के समापन के बाद योग शिविर स्थल पर नव वर्ष स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सभी योग साधकों ने मिलकर आवश्यक प्राणायाम और योगाभ्यास किया तथा नव वर्ष का स्वागत उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ किया।

कार्यक्रम में अनुशासन और एकता की झलक भी दिखाई दी।

  • पुरुष साधकों के लिए सफेद वस्त्र
  • महिला साधकों के लिए पीले वस्त्र

धारण करना अनिवार्य रखा गया था, जिससे पूरे कार्यक्रम में एक विशेष आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला।

2002 से निरंतर चल रहा निःशुल्क योग शिविर

इस अवसर पर शिविर के मुख्य संचालक और योग शिक्षक श्री सुधीर विश्वकर्मा ने बताया कि यह योग शिविर साल 2002 से लगातार निःशुल्क और सेवा भाव से संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में उनके और सहयोगी शिक्षकों के प्रयास से हजारों महिला और पुरुष साधकों को योग का लाभ मिल चुका है।

उन्होंने बताया कि—

“हमारे सरिया नगर क्षेत्र के लगभग हर समाज से लोग इस योग शिविर से जुड़े हुए हैं। जैसे-जैसे लोगों को इसकी जानकारी मिल रही है, वैसे-वैसे साधकों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।”

उन्होंने सरिया के सभी नगरवासियों और योग साधकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जीवन मंत्र आज भी वही है—
“करें योग, रहें निरोग।”

साधकों की रही सक्रिय भागीदारी

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लिया। प्रमुख रूप से जिन साधकों की भागीदारी रही, उनमें शामिल हैं —

पुरुष साधक: संतोष कुटरीयार, संदीप कुटरीयार, सुजीत चरणपहाड़ी, अभय कुमार तर्वे, अनिल कुमार साव, बबलू बरनवाल, मुरली मनोहर मंडल (पुराने साधक) आदि।

महिला साधक: खुशबू देवी, पूनम चरणपहाड़ी, संगीता देवी, सोनी देवी, आशा देवी, संध्या देवी, बबीता बरनवाल, रजनी बरनवाल, अर्चना देवी, गुड़िया देवी सहित करीब 50 से अधिक साधकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिंदू नव वर्ष के अवसर पर पतंजलि योग समिति सरिया द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देने में सफल रहा, बल्कि नगर में योग, संस्कृति और सामूहिकता की भावना को भी मजबूत करने का माध्यम बना।

योग साधकों का मानना है कि यदि लोग नियमित रूप से योग और प्राणायाम अपनाएं तो समाज में स्वस्थ, सकारात्मक और ऊर्जावान जीवनशैली को बढ़ावा मिल सकता है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Ab

लेवरा–दलांगी में रामनवमी जुलूस मार्ग विवाद खत्म: 2 साल बाद सहमति से निकला समाधान, आंदोलन के बाद प्रशासन झुका

PURVI

Marwari सम्मेलन की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

Bodam

Bodam में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई: छापेमारी में भट्टी ध्वस्त, आरोपी गिरफ्तार

Deputy Commission

PC-पीएनडीटी अधिनियम पर उपायुक्त की सख्ती, समीक्षा बैठक में कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Jamsedpur

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक, अंतर-विभागीय समन्वय से कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों के सुचारू क्रियान्वयन पर दिया गया निर्देश

WhatsApp Image 2026 03 18 At 7.30.12 PM

चाकुलिया नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Leave a Comment