मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

सरिया में फिर बड़ी चोरी, चार घरों से 7-10 लाख की संपत्ति पार

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 5, 2025 10:51 PM
Follow Us:
Add A Heading 23
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

गिरिडीह : जिला के सरिया अनुमंडल क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सरिया नगर पंचायत के स्मार्ट सिटी इलाके बड़की सरिया में बीती रात एक साथ चार घरों में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है।

आधी रात को दी बड़ी घटना को अंजाम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चोरों ने देर रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच चार घरों को निशाना बनाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब लोग उठे तो घरों के ताले टूटे हुए और सामान बिखरा पड़ा था।

लाखों का सामान गायब

अनुमान के मुताबिक, इस चोरी में लगभग 7 से 10 लाख रुपये की नकदी, जेवरात और कीमती सामान गायब हुए हैं। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

प्रशासन के लिए बढ़ी सिरदर्दी

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की रात में गश्ती बिल्कुल नहीं होती, जिसके कारण चोर लगातार सक्रिय हैं और बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि हाल की एक चोरी का खुलासा ठीक से हुआ भी नहीं था कि अब दूसरी बड़ी घटना हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सरिया में बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि इलाके में रात्रि गश्ती तेज की जाए और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।

  • संवाददाता: संतोष कुमार तरवे
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment