मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: January 26, 2026 4:39 PM
Follow Us:
Cd
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर:-अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक वरुण कुमार, जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव सहित परिषद के सभी सदस्यगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान देश के शहीदों को याद करते हुए संगठन के युद्धवीर जसवीर सिंह ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सभी उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान ही हमारे गणतंत्र और स्वतंत्रता की सबसे मजबूत नींव है।

इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ सदस्य उमेश शर्मा ने अपने संबोधन में आज़ादी और संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को आज़ादी दिलाने और उसकी रक्षा करने में हमारे वीर सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने जमशेदपुर के समस्त सैनिक परिवारों एवं नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद समाज सेवा, राष्ट्रहित और सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा और जोश के साथ कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, तपस मजूमदार, राजीव कुमार, अमरनाथ जी, उमेश शर्मा, एस.के. सिंह, दयानंद सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, अनिल सिन्हा, ओम प्रकाश, डी.एन. सिंह, किशोर प्रसाद, संसार प्रसाद सहित अनेक पूर्व सैनिक एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के संदेश और देश सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment