मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में भी रहा जमशेदपुर का जलवा बरकरार, जुगसलाई भी रेस में निकला आगे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 20, 2021 5:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

Swachh Survekshan 2021 : शनिवार 20 नवम्बर, 2021

A 2

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में 100 शहरी निकायों वाले राज्यों की श्रेणी में झारखंड बना पूरे देश में नंबर 1, इसी के साथ झारखंड के कई शहर बने स्वच्छ्ता के पर्याय।

विभिन्न कैटेगरी में सम्मानित हुए पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर और जुगसलाई।

देश के 3 से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों में जमशेदपुर को सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज के लिए मिला है दूसरा स्थान तो गार्बेज 3 स्टार रेटिंग में  जमशेदपुर को मिला है 3 star रेटिंग।

THE NEWS FRAME

वहीं सिटिजन फीडबैक के लिए बेस्ट सिटी के रूप में 25-50 हजार आबादी वाले शहरों में जुगसलाई को किया गया है सम्मानित। 

सम्मान प्राप्त करने के लिए जमशेदपुर के उपायुक्त और कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित हुए।

THE NEWS FRAME

झारखंड को मिली इस सफलता पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन नें प्रदेश के शहरी निकायों में रह रहे नागरिकों और सफाईकर्मियों को बधाई और शुभकामना दी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि – सभी के संयुक्त प्रयास से ये सम्मान झारखंड को प्राप्त हुआ और यह सम्मान प्रदेश के नागरिकों के लिए गौरव का विषय है।

वहीं राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह ने राज्य की जनता और नगर विकास विभाग के पदाधिकारियों तथा कर्मियों को बधाई दी है।

THE NEWS FRAME

राज्य शहरी विकास अभिकरण और स्वच्छ भारत मिशन शहरी के मिशन डायरेक्टर श्री अमित कुमार ने कहा है कि यह क्षण झारखंड के लिए गौरव का क्षण है.. माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के मार्गदर्शन और सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग श्री विनय कुमार चौबे के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हो सकी है, उन्होंने सभी नगर निकायों के पदाधिकारी, कर्मी सफाई कर्मी और नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि इस सम्मान से आगे भी बेहतर कार्य की प्रेरणा मिलेगी।

नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चौबे ने इस सफलता के लिए माननीय मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन और नागरिकों के सहयोग को श्रेय देते हुए विभाग से अगले सर्वेक्षण में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जतायी है।

THE NEWS FRAME

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में झारखंड राज्य को राज्यों की श्रेणी में अव्वल राज्य का सम्मान, विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने दिया।

इस खबर से झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन काफी खुश हैं। अपनी सक्रियता दर्शाते हुए उन्होंने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी साझा की है।

राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एव आवास विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चौबे ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द के शुभ हाथों से सम्मान पत्र प्राप्त किया। जिसमें राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक श्री अमित कुमार भी मौजूद थे। 

वहीं इस मौके पर राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी एवं केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा ने झारखंड सरकार, नगर विकास विभाग और प्रदेश के नागरिकों को इस सम्मान के लिए बधाई दी है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के टॉप 20 शहर

भारत को गंदगी और कचरे से मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत, स्वच्छ भारत मिशन 2021 के Top 20 विजेता शहर के नाम –

रैंक    शहर का नाम

1       इंदौर
2       सूरत
3       विजयवाड़ा
4       नवी मुंबई
5       पुणे
6       रायपुर
7       भोपाल
8       वडोदरा
9       जीवीएमसी विशाखापत्तनम
10     अहमदाबाद
11     राजकोट
12     लखनऊ
13     ग्रेटर हैदराबाद
14     ठाणे
15     ग्वालियर
16     चंडीगढ़
17     नासिक
18     गाजियाबाद
19     पिंपरी चिंचवाड़
20     जबलपुर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर जाएं-

Swachhsurvekshan2021.org

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Bike

लो जी आपकी पुरानी गाड़ी अब हो गई कबाड़, नहीं चलेगी इस पेट्रोल से। क्या E20 और E85 पेट्रोल से आपकी पुरानी गाड़ी कबाड़ हो जाएगी? जानिए पूरी सच्चाई

Untitled Design 31 2

भारत में महंगी हुई LPG गैस घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा मध्य पूर्व युद्ध का असर भारतीय रसोई तक पहुंचा

Untitled Design 30 1

Nigeria में सेना का बड़ा ऑपरेशन 360 बंधकों को सुरक्षित छुड़ाया महिलाओं और बच्चों को मिली नई जिंदगी

Untitled Design 29 1

Kumardungi के एकलव्य विद्यालय चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा चोरी का सामान बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

RBI

Digital Fraud पीड़ितों को मिलेगी राहत: RBI का बड़ा प्रस्ताव, ₹25,000 तक मिलेगा मुआवजा

Untitled Design 26 2

ईरान-America के बीच बढ़ा तनाव संघर्षविराम उल्लंघन के आरोपों से मध्य पूर्व में गहराया संकट होरमुज़ जलडमरूमध्य फिर बना टकराव का केंद्र

Leave a Comment

Link copied