मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जी-20 देशों के प्रतिनिधियों की सुरक्षा में ना हो कोई चूक इसलिए आज पुलिस मुख्यालय में बैठक

On: December 14, 2022 4:40 AM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

Ranchi : बुधवार 14 दिसंबर, 2022

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जी-20 का नेतृत्व इसबार भारत कर रहा है। 16-17 फरवरी और 16-17 मार्च 2023 को रांची में इसकी होनी है। बैठक दरभंगा हाउस स्थित कोल इंडिया के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा। इसमें 540 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इन प्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवसथा में कोई कमी ना हो इसके लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जिनको जो सुरक्षा मिली हुए है उनके सुरक्षा ग्रेड के अनुसार ही यहां रांची में भी सुरक्षा उपलब्ध करायी जायेगी। जैसे किसी को जेड या जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है तो उन्हें यहां भी वही सुरक्षा मिलेगी। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी। वहीं जिन होटलों या स्थानों पर जी-20 देशों के प्रतिनिधि रुकेंगे, वहां पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे।

THE NEWS FRAME

पुलिस मुख्यालय में होगी बैठक

जी-20 शिखर सम्मेलन में आठ आईपीएस अधिकारी सुरक्षा की कमान संभालेंगे. इस दौरान किसी भी प्रकार की चूक नहीं हो, इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे। प्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय में एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर की अध्यक्षता में आज बैठक होगी। इस बैठक में एडीजी जैप प्रशांत कुमार सिंह, आइजी अभियान अमोल वीणुकांत होमकर, आइजी जैप सह विशेष शाखा प्रभात कुमार, रांची के प्रक्षेत्रीय आइजी पंकज कंबोज, रांची रेंज डीआइजी अनीश गुप्ता मौजूद रहेंगे। 

क्या है – G-20

जी20 को ग्रुप ऑफ ट्वेंटी भी कहा जाता है। यह यूरोपियन यूनियन एवं 19 देशों का एक अनौपचारिक समूह है। जी20 शिखर सम्मेलन में इसके नेता हर साल जुटते हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस पर चर्चा करते हैं। इसका गठन साल 1999 में हुआ था। साथ ही यह एक मंत्रिस्तरीय मंच है जिसे G7 द्वारा विकसित एवं विकासशील दोनों अर्थव्यवस्थाओं के सहयोग से गठित किया गया था।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

UK के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम और PM मोदी के बीच टेलीफोन पर बातचीत, ‘भारत-यूके विजन 2035’ को आगे बढ़ाने पर बनी सहमति

पोड़ाहाट स्टेडियम में भव्य रूप से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस 2

Jamshedpur पश्चिम में पीएम आवास योजना लागू नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण अब लोगों को उजाड़ने की तैयारी विकास सिंह

पोड़ाहाट स्टेडियम में भव्य रूप से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस 1

ड्रग इंस्पेक्टर ने Chakradharpur की दवा दुकानों का किया औचक निरीक्षण नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर प्रशासन की सख्त नजर

पोड़ाहाट स्टेडियम में भव्य रूप से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस

पोड़ाहाट स्टेडियम में भव्य रूप से मनाया जाएगा World आदिवासी दिवस निकलेगी विशाल शोभायात्रा और होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Untitled Design 3 10

Jharkhand ओडिशा और पश्चिम बंगाल पुलिस की इंटर स्टेट बोर्ड मीटिंग आयोजित, नक्सलवाद, ड्रग्स और पशु तस्करी पर संयुक्त कार्रवाई की बनी रणनीति

Untitled Design 1 7

आचार्य Govind चन्द्र पाण्डे भारतीय ज्ञान-परंपरा के युगद्रष्टा मनीषी

Leave a Comment