मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

अभी तक 66,278 अमृत सरोवरों का निर्माण/कायाकल्प किया गया। पश्चिम बंगाल, पंजाब, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, बिहार और राजस्थान के कुछ जिले अभी तक प्रति जिले 75 अमृत सरोवर का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए हैं।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: August 19, 2023 5:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

ग्रामीण विकास मंत्रालय  |  नई दिल्ली 

A 2

राज्यों ने अपने यहां प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवर के जिला स्तरीय लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयास किए हैं। पश्चिम बंगाल, पंजाब, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, बिहार और राजस्थान को छोड़कर जहां कुछ जिलों में प्रति जिले 75 अमृत सरोवरों का लक्ष्य प्राप्त करना अभी भी बाकी है।

अब तक चिह्नित 1,12,277 अमृत सरोवरों में से 81,425 अमृत सरोवरों का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है और कुल 66,278 अमृत सरोवरों का निर्माण/कायाकल्प किया जा चुका है।  

प्रधानमंत्री ने टिकाऊ जल स्रोत प्रदान करने के उद्देश्य के साथ 24 अप्रैल, 2022 को मिशन अमृत सरोवर का शुभारंभ किया था। इसके तहत, प्रत्येक जिले से न्यूनतम 75 अमृत सरोवर का निर्माण / कायाकल्प करने की उम्मीद की जाती है। मिशन के उचित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 50,000 अमृत सरोवरों के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है।

इस मिशन को सरकार के समग्र दृष्टिकोण के साथ कार्यान्वित किया जा रहा है, जिसमें 8 केंद्रीय मंत्रालय/विभाग भाग ले रहे हैं। इनमें ग्रामीण विकास विभाग, भूमि संसाधन विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल संसाधन विभाग, पंचायती राज मंत्रालय, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, रेल मंत्रालय, सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय शामिल हैं। 

भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान (बीआईएसएजी-एन) को मिशन के लिए तकनीकी भागीदार के रूप में जोड़ा गया है। यह मिशन राज्यों और जिलों में राज्यों की अपनी योजनाओं के अलावा महात्मा गांधी एनआरईजीएस, 15वें वित्त आयोग अनुदान, पीएमकेएसवाई की उप – योजनाओं जैसे वाटरशेड विकास घटक, हर खेत को पानी जैसी विभिन्न योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए कार्य करता है। यह भी बताना जरूरी है कि मिशन इन प्रयासों के तहत नागरिक और गैर-सरकारी संसाधनों को जुटाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

और पढ़ें

Untitled Design 62

रक्षा मंत्री ने सीतापुर में 250 मेगावाट सौर Energy परियोजना को दी मंजूरी रक्षा भूमि पर बनेगी देश की पहली सोलर-बीईएसएस परियोजना

Untitled Design 60

सैपलिंग संवाद-2026 का अहमदाबाद में शुभारंभ Food प्रसंस्करण के जरिए रोजगार और सतत विकास पर जोर

Untitled Design 58

धरती आबा भगवान Birsa मुंडा जनजातीय अस्मिता स्वाभिमान और स्वतंत्रता चेतना के अमर प्रतीक

Untitled Design 57

World Ocean Day पर पुनीत सागर अभियान 2026 के तहत एनसीसी कैडेट्स ने चलाया नदी सफाई अभियान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Untitled Design 55

Martyr बेटे को मिला कीर्ति चक्र राष्ट्रपति से लिपटकर रो पड़ीं मां भावुक पल में टूटा प्रोटोकॉल

Untitled Design 54

Surrender नक्सलियों के पुनर्वास एवं लाभ-सुविधा सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त और एसपी ने की समीक्षा बैठक

Leave a Comment

Link copied