मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन एवं जाहेर थान कमेटी की महिला प्रतिनिधि मण्डल की ऐतिहासिक भेंट

On: August 27, 2025 9:13 PM
Follow Us:

नई दिल्ली, 26 अगस्त 2025। ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन (AISWA) और जाहेर थान कमेटी, दीशोम जाहेर करनडीह, जमशेदपुर की महिला प्रकोष्ठ की 13 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने आज भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में ऐतिहासिक भेंट की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से पहुँची महिला प्रतिनिधियों के लिए यह अनुभव जीवन का अविस्मरणीय क्षण रहा।

राष्ट्रपति भवन में आत्मीय मुलाकात

प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति अत्यंत मृदुभाषी और आत्मीय रही और वार्ता बेहद सार्थक रही। राष्ट्रपति भवन परिसर में प्रतिनिधियों को भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्होंने भवन के लगभग 340 कक्षों में से कुछ विशेष हिस्सों का अवलोकन किया।

प्रतिनिधियों को विशेष रूप से अमृत उद्यान के वीआईपी क्षेत्र में ले जाया गया, जहाँ राष्ट्रपति महोदया प्रातः भ्रमण करती हैं। इसके साथ ही जनजातीय संग्रहालय का भी दर्शन कराया गया, जहाँ देश के महान आदिवासी विभूतियों के चित्र प्रदर्शित हैं। प्रतिनिधिमण्डल की एक सदस्य ने वहाँ अपना ही चित्र देखकर भावुकता और गर्व प्रकट किया।

THE NEWS FRAME

उपहार और आतिथ्य

इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति ने प्रत्येक प्रतिनिधि को व्यक्तिगत उपहार (स्टोल) भेंट किया। तत्पश्चात सभी को राष्ट्रपति भवन के डाइनिंग हॉल में नाश्ता और चाय का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।

मुख्य उद्देश्य: ओल चिकी शताब्दी समारोह के लिए आमंत्रण

प्रतिनिधि मण्डल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति महोदया को आगामी “ओल चिकी के 100 वर्ष पूरे होने” के उपलक्ष्य में दिसम्बर 2025 में जमशेदपुर में आयोजित होने वाले संताली भाषा सप्ताह सह ओल चिकी शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करना था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्नेहपूर्वक आश्वासन दिया कि यदि समय अनुकूल हुआ तो वे इस ऐतिहासिक समारोह में अवश्य सम्मिलित होंगी।

THE NEWS FRAME

प्रतिनिधि मण्डल की सदस्याएं

  1. जोबा मुर्मू
  2. सुचित्रा सोरेन
  3. सरोजिनी बेसरा
  4. ताला टुडू
  5. सारो हांसदा
  6. अंजलि किस्कू
  7. स्वप्ना हेम्ब्रम
  8. साल्हो सोरेन
  9. सरस्वती हांसदा
  10. झानो मुर्मू
  11. सोनाली हांसदा
  12. सुस्मिता हेम्ब्रम
  13. सरस्वती टुडू

ऐतिहासिक अवसर

AISWA महासचिव रबिन्द्र नाथ मुर्मू ने कहा कि यह मुलाकात केवल सम्मान का क्षण नहीं, बल्कि संताली भाषा और ओल चिकी लिपि के गौरवपूर्ण भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम भी है।

यह भेंट न केवल प्रतिनिधियों के लिए यादगार रही, बल्कि आदिवासी समाज और उनकी भाषा-लिपि की वैश्विक पहचान को भी नई ऊँचाई देने वाला क्षण साबित हुआ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

UK के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम और PM मोदी के बीच टेलीफोन पर बातचीत, ‘भारत-यूके विजन 2035’ को आगे बढ़ाने पर बनी सहमति

Jamshedpur पश्चिम में पीएम आवास योजना लागू नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण अब लोगों को उजाड़ने की तैयारी विकास सिंह

ड्रग इंस्पेक्टर ने Chakradharpur की दवा दुकानों का किया औचक निरीक्षण नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर प्रशासन की सख्त नजर

पोड़ाहाट स्टेडियम में भव्य रूप से मनाया जाएगा World आदिवासी दिवस निकलेगी विशाल शोभायात्रा और होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Jharkhand ओडिशा और पश्चिम बंगाल पुलिस की इंटर स्टेट बोर्ड मीटिंग आयोजित, नक्सलवाद, ड्रग्स और पशु तस्करी पर संयुक्त कार्रवाई की बनी रणनीति

आचार्य Govind चन्द्र पाण्डे भारतीय ज्ञान-परंपरा के युगद्रष्टा मनीषी

Leave a Comment