मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

अरुणाचल के गांव में गूंजा 2047 तक विकसित भारत का संदेश

On: November 30, 2023 6:23 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

नामसाई, अरुणाचल प्रदेश। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

प्रधानमंत्री ने नामसाई, अरुणाचल प्रदेश के लाभार्थी से बातचीत की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने एम्स, देवघर में खोले गए ऐतिहासिक 10,000वें जन औषधि केंद्र का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने के कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने इस वर्ष की शुरुआत में अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को ड्रोन प्रदान करने और जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने वाली, इन दोनों पहलों की घोषणा की थी। यह कार्यक्रम इन दोनो वादों को पूरा करने का प्रतीक है।

THE NEWS FRAME

नामसाई, अरुणाचल प्रदेश के श्री लकर पालेंग ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को सरकार की सहायता से बनाये गये अपने पक्के मकान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जल जीवन मिशन से आये परिवर्तन के बारे में भी प्रधानमंत्री को जानकारी दी।

जब श्री लकर ने प्रधानमंत्री का स्वागत ‘जय हिंद’ से किया तो प्रधानमंत्री ने उसका जवाब देते हुए कहा कि अरुणाचल में जय हिंद बहुत लोकप्रिय अभिवादन है। उन्होंने यह भी कहा कि अरुणाचल प्रदेश के लोगों के साथ बातचीत करना हमेशा से ही सुखद रहा है।

श्री लकर को उनकी ग्राम पंचायत द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में सूचित किया गया था और उन्हे 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के अंतर्निहित संदेश के बारे में भी पूरी जानकारी थी। प्रधानमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि वे 5 टीमें बनाएं और पांच गांवों में जाकर बताएं कि विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) की ‘मोदी की गारंटी’ वाली गाड़ी आ रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

UK के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम और PM मोदी के बीच टेलीफोन पर बातचीत, ‘भारत-यूके विजन 2035’ को आगे बढ़ाने पर बनी सहमति

Jamshedpur पश्चिम में पीएम आवास योजना लागू नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण अब लोगों को उजाड़ने की तैयारी विकास सिंह

ड्रग इंस्पेक्टर ने Chakradharpur की दवा दुकानों का किया औचक निरीक्षण नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर प्रशासन की सख्त नजर

पोड़ाहाट स्टेडियम में भव्य रूप से मनाया जाएगा World आदिवासी दिवस निकलेगी विशाल शोभायात्रा और होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Jharkhand ओडिशा और पश्चिम बंगाल पुलिस की इंटर स्टेट बोर्ड मीटिंग आयोजित, नक्सलवाद, ड्रग्स और पशु तस्करी पर संयुक्त कार्रवाई की बनी रणनीति

आचार्य Govind चन्द्र पाण्डे भारतीय ज्ञान-परंपरा के युगद्रष्टा मनीषी

Leave a Comment