मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

74वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम रवाना

On: January 3, 2025 8:32 PM
Follow Us:

रांची। झारखंड की बालक और बालिका वर्ग बास्केटबॉल टीमें 74वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गुजरात के भावनगर रवाना हो गई हैं। यह प्रतियोगिता 5 से 12 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। दोनों टीमें 2 जनवरी को हावड़ा-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से गुजरात के लिए प्रस्थान कीं।

विशिष्ट अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

---Advertisement---
Netaji Advertisement

टीम को रवाना करने के अवसर पर झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव और अंतरराष्ट्रीय कोच जेपी सिंह, अध्यक्ष हरभजन सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी और बि. मरांडी मौजूद थे। मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की कामना की।

यह भी पढ़ें : दो दिनों में कचरा निष्पादन नहीं तो जनता करेगी सीधी कार्रवाई

पुरुष टीम

पुरुष टीम की कप्तानी विमलेश कुमार करेंगे। टीम के अन्य खिलाड़ी हैं:

  • अभाष पंवार
  • शोएब खान
  • सुशांत दीप
  • आर्यजीत मिश्रा
  • रवि पांडे
  • प्रवीण यादव
  • हिमांशु हटवाल
  • धीरज कुमार गुप्ता
  • विश्वजीत सिंह
  • हर्षित
  • आकाश

टीम के मुख्य कोच आरिफ आफताब, कोच देव ज्योति, और टीम मैनेजर आदर्श कुमार हैं।

बालिका टीम

बालिका टीम की कप्तानी जिदेन बारला करेंगी। टीम के अन्य सदस्य हैं:

  • टिनी लाल
  • रीत अग्रवाल
  • प्रीति कुमारी
  • श्रुति ठाकुरी
  • निशा कुमारी
  • आकांक्षा खलको
  • विभा तामसोय
  • कल्पना कुमारी
  • आकृति चौधरी
  • सिम्मी कुमारी
  • भावना उपाध्याय

टीम के मुख्य कोच मोहम्मद जलाल शेख, कोच शांता मिश्रा, और टीम मैनेजर हर्ष सिंह हैं।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

झारखंड की टीमों ने पिछले वर्षों में अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया है। इस बार भी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने जीत के प्रति विश्वास जताया है। भावनगर, गुजरात में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड की टीम से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।

झारखंड टीम को हमारी शुभकामनाएं!

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

ओडिशा नवल टाटा हॉकी एचपीसी की कैडेट एंगिल हर्षरानी मिंज का एएचएफ वुमेंस जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत पहले दिन रोमांचक मुकाबलों के साथ

ONTHHPC Cadets ने Odisha को दिलाई Junior Men National Championship में शानदार जीत

जमशेदपुर में 10 अगस्त से शुरू होगी ‘नवल टाटा’ हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप, लगातार पांचवीं बार मेजबानी करेगा एनटीएचए

Commonwealth Games 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन: नीरज चोपड़ा ने जीता रजत, यश वीर सिंह और तेजस्विन शंकर को कांस्य, यामिनी मौर्य ने जूडो में दिलाया रजत

Commonwealth Games 2026: जूडो में यामिनी मौर्य ने जीता रजत पदक, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Leave a Comment