मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ (IPTA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. परमानंद मोदी ने मीडिया से की बातचीत

On: March 17, 2025 8:16 PM
Follow Us:

जमशेदपुर (झारखंड): भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ (IPTA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. परमानंद मोदी ने संगठन के विचारधारा और उद्देश्यों को लेकर मीडिया से बातचीत की। यह प्रेस वार्ता साकची, जमशेदपुर स्थित संगठन के कार्यालय में आयोजित की गई, जहां पत्रकारों ने संगठन की कार्ययोजना पर सवाल किए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

डॉ. परमानंद मोदी ने स्पष्ट किया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य देश के 50 लाख से अधिक निजी शिक्षकों के लिए “शिक्षक सम्मान योजना” को जल्द से जल्द लागू करवाना है। साथ ही, उन्होंने संविधान में निजी शिक्षकों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अधिनियम (एक्ट) बनाए जाने की मांग दोहराई।

संविधान में विशेष एक्ट की मांग

जब मीडिया द्वारा यह पूछा गया कि वह संविधान में किस प्रकार का एक्ट चाहते हैं, तो डॉ. मोदी ने संक्षिप्त उत्तर में कहा कि यदि सरकार एक अधिनियम बनाती है, तो शिक्षा बजट में IPTA संगठन भी एक अंशदाता बन सकेगा। इससे निजी शिक्षकों को भी सरकारी लाभ और संरक्षित अधिकार प्राप्त होंगे।

Read more : जमशेदपुर होली हाफ मैराथन ने शहर में जोश और रंगों का संचार किया

पटना में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

डॉ. मोदी ने आगे बताया कि इस मांग को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने के लिए 26 मई 2025 को बिहार की राजधानी पटना में IPTA के स्थापना दिवस पर एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर “IPTA संदेश” नामक पुस्तक का विमोचन किया जाएगा, जो संगठन के उद्देश्यों और शिक्षकों के अधिकारों पर आधारित होगी। उनका मानना है कि इस आयोजन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तक उनकी आवाज़ अवश्य पहुंचेगी।

कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य हस्तियां

इस प्रेस वार्ता में कई वरिष्ठ पत्रकार और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:

  • कमलेश गिरि (वरिष्ठ पत्रकार एवं संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता)
  • मोहम्मद कलीम (वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री)
  • अनिल मौर्य (संपादक)
  • आनंद कुमार (संपादक)
  • विश्वजीत (वरिष्ठ पत्रकार)
  • सलमान खान (उर्दू अखबार के कोल्हान प्रभारी)

डॉ. मोदी ने अंत में सभी मीडिया कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “हमारी संगठन की बातें देश के आला अधिकारियों और देशभर के सभी निजी शिक्षकों तक पहुंचे, यही हमारा आग्रह है।”

वीडियो देखें : 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

जमशेदपुर में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

समाहरणालय में 9 सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई, उपायुक्त बोले– शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते

ITI परीक्षा देकर लौटे सरिया के युवक की भटिंडा फॉल में डूबने से मौत, सेल्फी लेने के दौरान हुआ हादसा

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

Leave a Comment