मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

24 घंटे के अंदर पुलिस ने 26 वर्षीय युवक को गोली मारकर हत्या कर देने वाले आरोपियों को पकड़ कर भेजा सलाखों के पीछे।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: September 18, 2023 3:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर |  झारखण्ड 

बिष्टुपुर थाना अंतर्गत दिनांक 16.09.2023, को 26 वर्षीय युवक को गोली मारकर हत्या कर देने के आरोप में 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर भेजा सलाखों के पीछे। 

एक मोबाईल ने ले ली 26 वर्षीय युवक गोलू की जान। बता दें की मोबाईल चोरी करने के शक में अभियुक्त ने विशाल प्रसाद उर्फ गोलू को गोली मार दी। 

इस सम्बन्ध में दिनांक 16.09.2023 को गोलू के पिता महाबीर प्रसाद, (उम्र करीब 49 वर्ष), पिता स्व० काशी राम, पता मकान नं0-11, रोड नं0-03, दर्जी लाईन, रामदास भट्टा, थाना-बिष्टुपुर, जमशेदपुर के फर्दबयान के आधार पर कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक लाल (उम्र 20 वर्ष, पिता-ईश्वर लाल पता-मकान नं0-47, रोड नं0-03, न्यू रानी कुदर थाना- कदमा) और शाहरुख खान, (पिता-गफार खान, पता- रोड नं0-05 न्यू रानी कुदर, थाना-कदमा वर्तमान पता-धतकीडीह, ए ब्लॉक, मक्का अपार्टमेन्ट, फ्लैट नं0-201, थाना- बिष्टुपुर ) दोनों को जिला-पुर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के विरुद्ध महाबीर प्रसाद के एक मात्र पुत्र विशाल प्रसाद उर्फ गोलू, को गोली मारकर हत्या कर देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।  

तत्पश्चात नगर पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, सी०सी०आर० महोदय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जो काफी PROFESSIONSL तरीके से काण्ड दर्ज होने के मात्र 24 घण्टा के अन्दर इस काण्ड का उदभेदन करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक लाल को घटना में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र के साथ कदमा थाना क्षेत्र के सामुदायिक भवन के पिछे गैस गोदाम के बगल से संध्या करीब 16:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक लाल ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है और बताया कि मृतक विशाल प्रसाद उर्फ गोलू द्वारा उसका मोबाईल चोरी करने के शक में उसने विशाल प्रसाद उर्फ गोलू को गोली मारकर हत्या कर दिया। 

बता दें की गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक लाल पूर्व में भी कदमा थाना से N.D.P.S ACT व ARMS ACT में जेल जा चुका है। एक अन्य प्राथमिकी अभियुक्त शाहरूख खान, पिता गफार खान, पता रोड नं0-05 न्यू रानी कुदर, थाना-कदमा वर्तमान पता- धतकीडीह, ए ब्लॉक, मक्का अपार्टमेन्ट, फ्लैट नं0-201, थाना- बिष्टुपुर, जिला-पुर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर का जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायगा।

घटना स्थल से निरीक्षण के क्रम में एक गोली का खाली खोका, घटना में प्रयुक्त एक 7.65 MM का AUTOMATIC पिस्टल, और  एक जिंदा गोली बरामद किया गया है। 

टीम में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी

1. पुलिस उपाधीक्षक श्री अनिमेष कुमार गुप्ता, सी0सी0आर0 जमशेदपुर

2. पु०नि० सह थाना प्रभारी श्री अंजनी कुमार, बिष्टुपुर थाना 

3. पु०नि० सह थाना प्रभारी श्री अशोक कुमार राम, कदमा थाना

4. पु0अ0नि0 विष्णु रजक, बिष्टुपुर थाना 5. पु0अ0नि0 अर्जुन कुमार यादव, बिष्टुपुर थाना

6. पु0अ0नि0 संजय यादव, बिष्टुपुर थाना

7. पु0अ0नि0 संजय कुमार, बिष्टुपुर थाना 

8. पु0अ0नि0 वारिश हुसैन, बिष्टुपुर थाना

9. पु०अ०नि० प्रिनन, कदमा थाना

10. चालक दिपक कुमार, कदमा थाना

Leave a Comment