मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

24 फरवरी को माता सबरी जयंती के रूप में राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने को लेकर पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ की समाज से अपील।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: February 12, 2022 12:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME
फाइल फ़ोटो पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ

Jamshedpur : शनिवार 12 फरवरी, 2022

अखिल भारतीय भुइयाँ समाज कल्याण समिति के केंद्र कमेटी की ओर से पूरे राज्य में एक ही तारीख को माता सबरी जयंती मनाए जाने को लेकर समिति के अध्यक्ष श्री दुलाल भुइयाँ ने एक अपील जारी कर भुइयाँ समाज से निवेदन किया है।

A 2

साथ ही उन्होंने अपील में बताया कि माता सबरी भुइयाँ समाज की कुलदेवी हैं।

भारत सरकार एवं सभी राज्य सरकार से अखिल भारतीय भुइयाँ समाज कल्याण समिति मांग करती है कि झारखंड, बिहार, बंगाल, उड़ीसा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, असम सहित सभी प्रदेशों में 24 फरवरी 2022 के दिन माता सबरी जयंती दिवस के रूप में राष्ट्रीय अवकाश (छुट्टी) घोषित किया जाए। 

साथ ही पहाड़ तोड़ बाबा पर्वत पुरुष स्वर्गीय दशरथ मांझी (भुइयाँ) को मरणोपरांत भारत रत्न देकर सम्मान दिया जाए।


श्री भुइयाँ का मानना है कि देश में माता सबरी की जयंती अलग-अलग तारीख में मनाई जाती है, ऐसा नहीं करके भुइयां समाज की ओर से अब एक ही दिन 24 फरवरी को जयंती मनाया जाए।


केंद्र कमेटी के आदेश का पालन किये जाने को लेकर उन्होंने अपने वक्तव्य को विराम दिया।


बता दें कि दुलाल भुइयां अखिल भारतीय भुइयाँ समाज कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री (झारखंड सरकार) हैं। समिति का केंद्र कार्यालय अंबेडकर नगर, महुआ टोली, नामकुम, रांची में है जबकि शाखा कार्यालय भुईयाडीह, भुइयाँ नगर, जमशेदपुर में स्थित है।

THE NEWS FRAME
पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ द्वारा जारी अपील पत्र
WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Link copied