मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सांसद बिद्युत बरण महतो मिलें परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बहरागोड़ा एवं घाटशिला माँगा विशेष योजना …..

On: December 5, 2024 8:23 PM
Follow Us:

नई दिल्ली : सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बहरागोड़ा एवं घाटशिला के दो महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में वार्ता की। उन्होंने कहा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र जमशेदपुर के बहरागोडा के झारिया मोड़ में स्थित कालियाडिगा चौक, जिसे त्रिवेणी संगम स्थल के नाम से जाना जाता है, तीन राज्यों झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा का मिलन स्थल है। यहाँ से फोरेस्ट गेस्ट हाउस से माटिहान चौक तक दोनों सर्विस रोड की लंबाई 4-4 किलोमीटर है, और इन सर्विस रोड का कालीकरण किया गया है। किन्तु, यहां की मिट्टी भुरभुरी होने के कारण सड़क लगातार टूटती जा रही है। यह सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रही है और इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए इस सड़क के दोनों छोर पर 4-4 किलोमीटर तक पीसीसी (ककीट) पथ का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें : पत्रकारों के सम्मान में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन उतरी मैदान में। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि

1)  बहरागोड़ा के पी० डबल्यू० डी० चौक कॉसिंग (ओम होटल) के पास अंडरपास का निर्माण – बहरागोडा के पी० डबल्यू० डी० चौक (ओम होटल कॉसिंग) अंतराज्यीय बस पड़ाव के सामने अंडरपास नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पार करते समय जल्दबाजी के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। यह इस क्षेत्र की ज्वलंत मुद्दा रहा है। इस स्थान पर प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु अंडरपास का निर्माण कराना जनहित में अतिआवश्यक है।

2) घाटशिला के फुलडंगरी में अंडरपास का निर्माण घाटशिला के फुलडंगरी में बहुत अधिक ट्रैफिक होने के कारण यहां प्रतिदिन अत्यधिक दुर्घटनाएँ हो रही है। जिससे लोगों का जान हानी भी होरही है इनको रोकने के लिए अंडरपास का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।
सांसद श्री महतो ने कहा कि पहले आपके द्वारा आश्वासन मिला था परंतु उचित कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस निर्माण कार्य हेतु निविदा भी हो चुकी है, परंतु अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। अतः इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य को शीघ्रता से प्रारंभ करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि इस क्षेत्र में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

केंद्रीय मंत्री ने सांसद श्री महतो को अस्वस्थ किया कि वे इस संबंध में अति शीघ्र कार्रवाई करेंगे और संबंधित पदाधिकारी को हुए समुचित दिशा निर्देश जारी करने जा रहे हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

UK के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम और PM मोदी के बीच टेलीफोन पर बातचीत, ‘भारत-यूके विजन 2035’ को आगे बढ़ाने पर बनी सहमति

Jamshedpur पश्चिम में पीएम आवास योजना लागू नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण अब लोगों को उजाड़ने की तैयारी विकास सिंह

ड्रग इंस्पेक्टर ने Chakradharpur की दवा दुकानों का किया औचक निरीक्षण नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर प्रशासन की सख्त नजर

पोड़ाहाट स्टेडियम में भव्य रूप से मनाया जाएगा World आदिवासी दिवस निकलेगी विशाल शोभायात्रा और होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Jharkhand ओडिशा और पश्चिम बंगाल पुलिस की इंटर स्टेट बोर्ड मीटिंग आयोजित, नक्सलवाद, ड्रग्स और पशु तस्करी पर संयुक्त कार्रवाई की बनी रणनीति

आचार्य Govind चन्द्र पाण्डे भारतीय ज्ञान-परंपरा के युगद्रष्टा मनीषी

Leave a Comment