मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सड़क हादसे में हुई 4 लोगों की मौत अन्य एक हुआ गंभीर रूप से घायल। हल्दीडीह गांव के पास हुआ यह हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की हुई मौत।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 15, 2021 6:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

Jamtara : बुधवार 15 दिसम्बर, 2021

A 2

मंगलवार को हुई एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जिनमें तीन एक ही परिवार के थे जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

मामला जामताड़ा जिले के कुंडहित थाना क्षेत्र का बताया गया है। यह सड़क हादसा दुमका-आसनसोल मुख्य मार्ग पर स्थित हल्दीडीह गांव के स्कूल के पास हुआ, जहां एक स्कूटी और एक बाइक के बीच आपस में टक्कर हो गई।
यह टक्कर इतना भीषण था की दुर्घटना के समय ही तीन लोगों की मौत मौके पर हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडहित में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक घायल व्यक्ति की मौत हो गई।
इस हादसे के बाद लोग उग्र हो गए और शव को सड़क पर रख कर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पुलिस पहुँची और लोगों को समझा बुझा कर जाम हटाया।
घटना के बाद से ही हल्दीडीह गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों के लिए मुआवजे की मांग रखी है।
बता दें कि मरने वालों में शिवदास सोरेन (35 वर्ष), सिउली मरांडी (30 वर्ष), अमित मरांडी (18 वर्ष) तथा रामदास सोरेन (18 वर्ष) शामिल हैं। वहीं मरने वालों में 3 हल्दीडीह गांव के रहने वाले थे जबकि एक व्यक्ति दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र के राबियाकाटा गांव का रहने वाला था। चारों मृत व्यक्तियों का शव आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Link copied