मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

मौत बस एक कदम पर थी, और वह उसकी तरफ खींचा चला गया। लेकिन इस मौत का जिम्मेदार वह खुद था। जाने एक हैरतअंगेज मौत की सच्चाई।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 3, 2021 10:55 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

कोबरा ने अपनी मौत का बदला खुद लिया। मात्र 20 मिनट में ही मर कर अपने मारने वाले को मार दिया।

My Pen : शुक्रवार 3 सितंबर, 2021

आपकी, हमारी या किसी और कि मौत कब और कैसे आ जाए यह कोई नहीं बता सकता। ऐसी ही एक भयानक सच्ची घटना चीन में घटी। जहां एक व्यक्ति इस बात से अनजान अपनी मौत का इंतजाम खुद किये हुआ था।

हुआ यूं कि चीन के एक रेस्तरां में एक शेफ ने कोबरा सुप बनाने के लिए कोबरा स्नेक की गर्दन काट कर अलग कर दी थी और बाकी शरीर से सुप बना डाला। लगभग 20 मिनट के बाद ही कोबरा के कटे सिर ने इस शेफ को ही डस लिया। और थोड़ी देर में शेफ मारा गया। इसे यूँ कह सकते हैं कि कोबरा ने अपनी मौत का बदला खुद लिया।

बता दें कि दक्षिणी चीन में कोबरा सांप के स्किन से बने सूप को बड़े चाव से पिया जाता है। कोबरा बहुत ही खतरनाक सांप होता है और उसके स्किन को हटाकर उसके मांस से सूप बनाया जाता है। 

THE NEWS FRAME

चीन के फोशन (Foshan) में रहने वाले शेफ पेंग फैन (Peng Fan) इस काम में माहिर थे। लेकिन किसने जाना था कि एक दिन कोबरा का सूप बनाते हुए इनकी जान चली जायेगी। वो भी मरे हुए सांप के काटने से।

हमेशा की तरह पेंग अपने रेस्त्रां में कोबरा का  सूप बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए पेंग ने किचन में रखे एक जिंदा कोबरा को लिया और उसकी गर्दन धड़ से अलग काटकर एक प्लेट में रख दिया और शरीर के हिस्से को छोटे-छोटे टुकड़े में बांट दिया। थोड़ी देर बाद उस जगह की सफाई करने के क्रम में उसने कोबरा के कटे सिर को डस्टबिन में फेंकने के लिए उठाया, जैसे ही उसने ऐसा किया कोबरा के कटे सिर ने उसे डस लिया। और इस तरह लगभग अपनी मौत के 20 मिनट बाद ही कोबरा ने अपनी मौत का बदला ले लिया और पेंग की मौत हो गई। वहीं सही समय पर कोबरा का एंटी वेनम डोज उसे नहीं दिया जा सका जिससे आधे घंटे में ही उसकी मौत हो गई।

लेकिन सांपों के बारे में एक बात और प्रचलित है कि वे जल्दी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते जबतक उन्हें खतरा महसूस ना हो। आत्मरक्षा के लिए ही वे हमला करते हैं। 

THE NEWS FRAME

कोबरा क्यों है खतरनाक?

कोबरा सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों की प्रजाति का माना जाने वाला सांप है। इसका जहर काफी खतरनाक होता है। कोबरा के जहर में न्यूरोटॉक्सिन्स होते हैं जो किसी भी जीव को कुछ ही मिनटों में मौत की नींद सुलाने के लिए पर्याप्त है। इतना ही नहीं इसकी एक बूंद से भी किसी की जान जा सकती है। इतना ही नहीं यह सांप इतना खतरनाक है कि इसके काटने के बाद लोगों को लकवा हो जाता है और थोड़ी ही देर में व्यक्ति की मौत हो जाती है। यह मरीज को चिकित्सक या हॉस्पिटल तक ले जाने का समय नहीं देता। इसका एंटी वेनम डोज मेडिकल में उपलब्ध है। जिससे मरीज की जान बचाई जा सकती है लेकिन इसका इस्तेमाल फौरन करना पड़ता है।

 पढ़ें खास खबर– 

अलगाववादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी का लंबी बीमारी की वजह से हुआ निधन

एक और कलाकार आज दुनियाँ को अलविदा कह गया।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment