मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक की

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 31, 2021 4:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

Ranchi : शुक्रवार 31 दिसम्बर, 2021

A 2

अगले सप्ताह फिर समीक्षा बैठक आयोजित कर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के सभी पहलुओं का आकलन कर आवश्यकतानुसार राज्य सरकार ठोस निर्णय लेगी।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य की जनता से की अपील। संयमित और सतर्कता के साथ नया वर्ष सेलिब्रेट करें। मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करें। भीड़ में शामिल न हों, स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी को समझें।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जतायी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण मामलों में वृद्धि की अद्यतन जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने नए वर्ष की गैदरिंग आयोजनों पर नजर रखते हुए वाटरफॉल, पार्क, पिकनिक स्पॉट एवं मंदिर इत्यादि जगहों पर कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़भाड़ वाले सभी जगहों पर कोरोना टेस्ट ड्राइव चलाएं।

समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आयी कि हजारीबाग एवं बोकारो जिला में कोरोना जांच के आंकड़ों के अनुसार कम टेस्टिंग और ज्यादा पॉजिटिव मामले आए हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों जिलों में कोविड-19 जांच में तेजी लाने एवं संक्रमण के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, अधिकारी यह सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अभी राज्य में प्रतिदिन लगभग 35 हजार कोविड-19 टेस्ट किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग ऐसी व्यवस्था जल्द बनाएं जिससे प्रतिदिन 75 हजार से लेकर 1 लाख के बीच कोरोना टेस्ट हो, यह सुनिश्चित करें।

जनवरी माह के पहले सप्ताह फिर होगी समीक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले सप्ताह उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के सभी पहलुओं का आकलन करते हुए आवश्यकतानुसार राज्य सरकार ठोस कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 15 जनवरी तक राज्य में शत-प्रतिशत वयस्क लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करें। जिन्होंने वैक्सिन का पहला डोज ले लिया है उनका ससमय दूसरा डोज भी लगे यह सुनिश्चित किया जाए तथा जिन्होंने वैक्सिन का पहला डोज नहीं लिया है उनका कम से कम पहला डोज लगे यह सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्यमंत्री ने तीसरी लहर की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन युक्त बेड, वेंटीलेटर, आईसीयू बेड, नॉर्मल बेड इत्यादि महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे इस निमित्त की गई तैयारियों का निरंतर मॉनिटरिंग करें।

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से की अपील

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की है कि वे फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग सहित संक्रमण से बचाव का अन्य उपयोग हर हाल में करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए वर्ष में आयोजित होने वाले गैदरिंग पार्टियों में शामिल होने से बचें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के केसों में वृद्धि दर्ज की गई है, यह हम सभी के लिए चिंताजनक बात है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिजनों की सुरक्षा करें, कोरोना संक्रमण के बदलते वेरिएंट को समझें।
बेवजह भीड़-भाड़ वाले जगहों में न जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के पहली एवं दूसरी लहर में राज्य वासियों ने सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर एक बेहतर उदाहरण पेश किया था। आगे भी हम सभी को जनहित में बेहतर करने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण से हमसभी लोग लड़ेंगे भी और हर हाल में जीतेंगे भी। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार झारखंड वासियों से सहयोग की अपेक्षा रखती है।
बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव-सह- स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव श्री अमिताभ कौशल, झारखंड मेडिकल कॉरपोरेशन के एमडी सुश्री नैंसी सहाय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Link copied