मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

आपसी प्रेम और एकजुटता का संदेश देता है क्रिसमस : सांसद

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 15, 2024 7:27 PM
Follow Us:
IMG 20241215 WA0039
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

बंदगांव के आरसी चर्च में क्रिसमस मिलन समारोह आयोजित, सांसद और विधायक हुए शामिल, महिलाओं के साथ सांसद ने किया नृत्य

A 2

बंदगांव (जय कुमार): काथलिक युवा क्रिसमस मिलन समारोह, आरसी चर्च बंदगांव के तत्वावधान में रविवार को क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोहरपुर के नव निर्वाचित विधायक जगत माझी शामिल हुए। समारोह में पहुंचे अतिथियों का स्वागत युवक और युवतियों ने पारंपरिक नृत्य से किया। इस मौके पर पल्ली पुरोहित फादर जॉन कंडुलना ने सांसद जोबा माझी एवं जिप सदस्य जोसफीन हमसाय ने विधायक जगत माझी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें : 3.16 करोड़ की तीन परियोजनाओं का सरयू राय ने किया शिलान्यास

समारोह में बच्चों ने आकर्षक नृत्य कर अतिथियों का मन मोह लिया। इस मौके पर सांसद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा क्रिसमस आपसी प्रेम और एकजुटता का संदेश देता है। उन्होंने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा प्रभु यीशु और माता मरियम हम सभी पर अपनी कृपा बनाये रखें।

सांसद ने अभिभावकों से समाज को आगे ले जाने के लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। वहीं विधायक जगत माझी ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा आपका सहयोग और स्नेह हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा समाज और क्षेत्र के उत्थान के लिए जब भी जरूरत होगी उन्हें बेझिझक याद कर सकते है।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिप सदस्य के आग्रह पर सांसद ने महिलाओं के साथ सामूहिक नृत्य में भाग लिया।

मौके पर पल्ली पुरोहित फादर जॉन कंडुलना, जिला परिषद सदस्य जोसफीन हमसाय, मिस्टर अनल, जुलतन, सिस्टर पुष्पा तिग्गा, सिस्टर पूनम लकड़ा, सिस्टर संतोषी रूंडा, युवा अध्यक्ष आशीष सांडी पूर्ति, मनीषा हेम्ब्रम, संत अन्ना की धर्म बहनें समेत काफी संख्या में महिला, पुरूष एवं बच्चे उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Link copied