
आज दिनांक 23 मार्च 2021 को जनता सेवा समिति के महानगर अध्यक्ष रवि मार्डी ने अपने टीम के सदस्यों के साथ मिलकर वीर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के 91वां शहादत दिवस को याद करते हुए मनिफिट, आज़ाद बस्ती, जेमको में भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर रवि मार्डी ने कहा कि महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह और उनके साथियों ने भारत की आजादी का स्वर्णिम स्वप्न देखा था। भारत तो आज़ाद हो गया लेकिन उनका यह सपना उनके लिए सपना बनकर ही रह गया। उनका सपना था भारत में कोई जाती-धर्म का बंधन न हों, न ही ऊंच-नीच की कोई दीवार हो। यह दायित्व भारत के नौजवानों को सौंप कर खुद फांसी के फंदे पर झूल गए। आइये हम सब मिलकर उनके सपने जैसा भारत बनाने का सौभाग्य प्राप्त करें। जय हिंद। जय भारत।

इस कार्यक्रम में रवि मार्डी के साथ बाबू मुखी (अध्यक्ष मुखी समाज बर्मामाइंस), मनीष, सोनू , सन्नी, श्याम, प्रदीप और अन्य साथी मौजूद थे।
पढ़ें यह खास खबर –
टाटा स्टील वर्क्स क्षेत्र में बोन्साई और हर्बल पार्क बनाया गया।











































