मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भारतीय नौसेना ने पूर्वी समुद्र-तट पर पूर्वी लहर अभ्यास का संचालन किया

On: April 20, 2024 9:33 PM
Follow Us:
भारतीय नौसेना ने पूर्वी समुद्र-तट पर पूर्वी लहर अभ्यास का संचालन किया

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी नौसेना कमान के तहत पूर्वी समुद्र-तट पर पूर्वी लहर अभ्यास का संचालन किया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के क्रम में भारतीय नौसेना की तैयारियों के मूल्यांकन की दिशा में प्रक्रियाओं का सत्यापन करना था।

इस अभ्यास में नौसेना के जहाज, पनडुब्बियों, विमानों, और विशेष बलों ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान वास्तविक परिदृश्य में युद्ध प्रशिक्षण और हथियार चरण के दौरान लक्ष्य तक आयुध पहुंचाने की भारतीय नौसेना की क्षमता की पुष्टि के लिए विभिन्न फायरिंग का सफल संचालन आदि शामिल थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : टाटा स्टील ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया

इस अभ्यास के पूरे क्षेत्र में निरंतर समुद्री क्षेत्र जागरूकता बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों से विमानों के परिचालन के साथ अभ्यास किया गया।

इस अभ्यास के महत्वपूर्ण परिणामों के बारे में जानकारी के अनुसार, अभ्यास के दौरान भाग लेने वाले बलों ने वास्तविक परिस्थितियों में मूल्यवान सबक सीखे, जिससे क्षेत्र में समुद्री चुनौतियों का प्रभावी ढंग से जवाब देने की उनकी तैयारी और बेहतर हुई।

इस अभ्यास का समापन, समुद्री क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के प्रति भारतीय नौसेना के संकल्प की पुष्टि करता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

UK के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम और PM मोदी के बीच टेलीफोन पर बातचीत, ‘भारत-यूके विजन 2035’ को आगे बढ़ाने पर बनी सहमति

Jamshedpur पश्चिम में पीएम आवास योजना लागू नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण अब लोगों को उजाड़ने की तैयारी विकास सिंह

ड्रग इंस्पेक्टर ने Chakradharpur की दवा दुकानों का किया औचक निरीक्षण नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर प्रशासन की सख्त नजर

पोड़ाहाट स्टेडियम में भव्य रूप से मनाया जाएगा World आदिवासी दिवस निकलेगी विशाल शोभायात्रा और होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Jharkhand ओडिशा और पश्चिम बंगाल पुलिस की इंटर स्टेट बोर्ड मीटिंग आयोजित, नक्सलवाद, ड्रग्स और पशु तस्करी पर संयुक्त कार्रवाई की बनी रणनीति

आचार्य Govind चन्द्र पाण्डे भारतीय ज्ञान-परंपरा के युगद्रष्टा मनीषी

Leave a Comment