मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

टाटा को आखिरकार मिल ही गई अपनी एअर इंडिया

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 8, 2021 5:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1
THE NEWS FRAME

New Delhi : शुक्रवार 8 अक्टूबर, 2021

Netaji 3

कर्ज के बोझ तले दबी एअर इंडिया की कमान को आखिरकार टाटा ने संभाल लिया है। एअर इंडिया (Air India) की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी जिस वजह से सरकार ने इसकी नीलामी की। नीलामी में 18,000 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली  लगाकर टाटा ग्रुप (Tata group) ने एक बार फिर से इसे संभाल लिया है। 

डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (Department of Investment and Public Asset Management- DIPAM) ने प्रेस काॅन्फ्रेंस के माध्यम से DIPM के सेक्रेटरी तुहीन कांत ने बताया कि एअर इंडिया (Air India) के लिए टाटा ग्रुप ने 18,000 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। 

THE NEWS FRAME

आपको जानकर हैरानी होगी कि एअर इंडिया (Air India) पर 31अगस्त तक 61,560 करोड़ रुपए का भारी कर्ज हो गया है। इस भारी भरकम रकम को चुकता करने में टाटा सहयोग करेगी। जिसमें की 15300 करोड़ रुपए कर्ज की राशि टाटा संस चुकाएगी और बाकी की ऋण राशि  46,262 करोड़ रुपए AIAHL (Air India asset holding company) देगी।

आपको यह भी बता दें कि इसके लिए एक कमिटी गठित की गई थी जिसे एअर इंडिया स्पेसिफिक अल्टरनेटिव मैकेनिज्म (AISAM) नाम दिया गया है। और इस कमिटी ने एअर इंडिया की नीलामी की रूपरेखा और अंतिम बोली पर मुहर लगाई है। आपको बता दें कि इस कमिटी में केंद्रीय मंत्री भी शामिल है जिनमें प्रमुख नाम गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण है।  

इस नीलामी में टाटा ग्रुप (Tata Group) और स्पाइसजेट (SpiceJet) शामिल हुए थे।

आपको बता दें कि एअर इंडिया कभी टाटा ग्रुप की ही सम्पति हुआ करती थी। लेकिन इसका नाम एअर इंडिया ना होकर टाटा एयरलाइंस (Tata airlines) था। वर्ष 1932 में भारत के पहले पायलट जे.आर.डी.  टाटा ने टाटा एयरलाइंस (Tata airlines) की स्थापना की थी। जिसमें जे.आर.डी. टाटा इसके फाउंडर बने। उस समय इसका नाम टाटा एअर सर्विस रखा गया था। भारत में हवाई सेवा आरम्भ करने का श्रेय भी टाटा ग्रुप के नाम है। 

वर्ष 1938 तक कंपनी ने घरेलू उड़ानें आरम्भ कर दी। 1938 से लेकर 1945 तक इसकी कार्यप्रणाली बेहतर थी लेकिन दूसरे विश्व युद्ध के बाद इसे ब्रिटिश सरकार ने अधिग्रहण कर लिया वहीं आजादी के बाद भारतीय सरकार ने इसमें 49% हिस्सेदारी अपने नाम कर ली। वहीं 68 साल बाद आखिरकार टाटा ग्रुप को मिल ही गई अपनी एअर इंडिया। 

 पढ़ें खास खबर

जेम्स कैमरून की फ़िल्म अवतार का सीक्वल अवतार पार्ट 2 आ रहा है इस दिन…

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 10 8

Muharram पर पुलिस और समाज के बीच दिखी भाईचारे की मिसाल नौजवान अखाड़ा ने सिटी एसपी ललित मीणा को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित

Untitled Design 2 9

कोडरमा में Black दिवस पर संगोष्ठी आयोजित लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को किया गया याद

Untitled Design 8 7

डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएम से Saryu Roy की मांग

AMIT Sah

Drugs के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान: अमित शाह ने जारी किया ‘नार्कोटिक्स कंट्रोल विज़न डॉक्यूमेंट 2026-29’, 6,000 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ नष्ट करने का अभियान शुरू

Jan Suvidha

जन विश्वास कानून 2026 लागू : दवा और खाद्य सुरक्षा कानूनों में बड़े सुधार, छोटे उल्लंघनों पर अब नहीं होगी आपराधिक कार्रवाई

Fssai

Fssai लाइसेंस एवं पंजीकरण नियमों में संशोधन, छोटे कारोबारियों का अनुपालन बोझ होगा कम

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied