मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में बी. एड कार्यशाला का आयोजन

On: May 22, 2024 2:19 PM
Follow Us:
विश्वविद्यालय

जमशेदपुर: 21 मई, 2024, बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में इग्नू के बी. एड प्रथम वर्ष 2023 के शिक्षार्थियों के लिए 12 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का निर्देशन समन्वयक डॉ. त्रिपुरा झा द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के  फार्मेसी विभाग के 15 विद्यार्थियों को मिला तीन लाख का जॉब ऑफर

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पहले दिन, डॉ. त्रिपुरा झा और शिक्षार्थियों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला की शुरुआत की। डॉ. त्रिपुरा झा ने सभी का स्वागत किया और परिचय सत्र में शिक्षार्थियों ने अपना परिचय दिया। उन्होंने कार्यशाला की गतिविधियों और विद्यालय प्रशिक्षण (इंटर्नशिप) के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

विश्वविद्यालय

तृतीय सत्र में, कोल्हन विश्वविद्यालय की एम.एड विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुचित्रा बेहरा ने शिक्षक शिक्षा में बदलाव पर व्याख्यान दिया और एन.सी.एफ 2005 और एन.सी.एफ.टी.ई 2009 के प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी दी। चतुर्थ सत्र में माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़े :प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का समर कैंप का शुभारंभ

कार्यशाला में डॉ. त्रिपुरा झा, नेहा मिंज, डॉ. पल्लवी झा, सुश्री गीता महतो, सभ्यता रानी, प्रभाकर राव और अन्य शिक्षक उपस्थित थे। कार्यशाला में राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, केरल और बिहार से 60 शिक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से कई केंद्रीय और राजकीय विद्यालयों में कार्यरत हैं। कार्यशाला का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment