मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

डॉ अजॉय कुमार झारखंड कॉंग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: February 6, 2021 6:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जिस तरह से डॉ अजॉय कुमार अपनी राजनीतिक छवि को अपनी सक्रियता के दम पर चमका रहें हैं ऐसा लगता है आगामी झारखंड कॉंग्रेस अध्यक्ष का पद दुबारा से इनके नाम कर दिया जाएगा। 

THE NEWS FRAME

दोस्तों झारखंड कोंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद किसे मिलने वाला है यह तो समय ही बताएगा। लेकिन  वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के  द्वारा बिहारी, बाहरी और कारोबारियों को लेकर की गई कथित टिप्पणी के बाद यह चर्चा एक बार फिर गर्माने लगी है कि अब अध्यक्ष पद बदल दिया जाएगा। अब देखना यह है कि यह पद किसकी झोली में जाता है ।  वैसे कॉंग्रेस के कुछएक नेताओं को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

THE NEWS FRAME

आपको बता दें कि रामेश्वर उरांव दिल्ली जाकर कॉंग्रेस आलाकमान के सामने अपने दिए गए बयान को लेकर सफाई दे चुके हैं।  बहरहाल चर्चा है कि डॉ अजॉय कुमार, सुबोधकांत सहाय, कालीचरण मुंडा और बादल का नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए आगे बताया जा रहा है। 

सुबोध कांत सहाय से इस बाबत बात की गई तो उन्होंने साफ कहा कि वे ऐसी बातों के लिए तैयार नहीं है। चर्चा यह भी है कि सुबोध कांत सहाय को केंद्रीय कांग्रेस कार्यसमिति में ले जाया जा सकता है।

डॉ. उरांव ने अपने बयान में कहा था कि प्रदेश अध्यक्ष बादल की तरह होना चाहिए, वे पूरे राज्य में घूमते रहते हैं और सक्रिय रहते है।  डॉ. अजय की तरह प्रदेश अध्यक्ष नहीं होना चाहिए जो महीना में 5 दिन ही  झारखंड में रहते है ।


लेकिन उनकी बातों से ऐसा लगता है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय ने जिस तरह से अपनी कार्यशैली में बदलाव किया है उसे देखकर वे डर गए हैं। 

THE NEWS FRAME

आपको बता दें कि डॉ अजॉय कुमार झारखंड प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष के पद पर रह चुके है। वर्तमान में उनकी राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता इस बात को उजागर कर रही है कि बदलाव जल्द होने वाला है।  झारखंड के हर गांव और शहर के लोगों से मिलकर उनके दिलों को जीतने वाला कोई है तो वो है डॉ अजॉय कुमार।  इनके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर लोग इनके साथ जुड़ने को हमेशा तैयार रहते है।  यह सबसे बड़ा कारण है कि झारखंड कॉंग्रेस अध्यक्ष का पद डॉ अजॉय कुमार के नाम हो।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment