मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

ह्यूमन रिलीफ एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दिनांक आज एमजीएम अस्पताल के मरीजों एवं जरूरतमन्दो के बीच किया भोजन और फल का वितरण।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: February 19, 2022 2:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शनिवार 19 फरवरी, 2022

A 2

“सेवा परमो धर्म:” अर्थात सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। हमारे शहर के कुछ खास नगीनों ने इस बात को चरितार्थ करते हुए सेवा की ऐसी अलख जगाई है कि हर भूखे को रोटी नसीब हो जाती है।

हर गरीब को आशा की किरण दिखाई देने लगती है जब ह्यूमन रिलीफ एंड वेलफेयर सोसाइटी उनके करीब से गुजरती है। ऐसा इसलिए है कि इस सोसायटी ने सिर्फ बातों से ही लोगों का पेट नहीं भरा है बल्कि वास्तव में भूखे लोगों का पेट भी भरा है।
बता दें कि ह्यूमन रिलीफ एंड वेलफेयर सोसाइटी लगातार सोशल एक्टिविटी में लग कर लोगों की मदद कर रही है। कभी भूखे को अन्न, कभी बीमार को दवाई, कभी नंगे को कपड़ा तो कभी बेहतर शिक्षा के लिए किताब-कॉपी। आधुनिक पढ़ाई के लिए मोबाइल तक का वितरण संस्था ने किया है।
THE NEWS FRAME
सेवा की श्रेणी को आगे बढ़ाते हुए ह्यूमन रिलीफ एंड वेलफेयर सोसाइटी ने आज पुनः एक बार फिर एमजीएम अस्पताल के मरीजों और उनके परिजनों के अलावा आसपास के जरूरतमन्दो के बीच चार सौ पैकेट भेज बिरयानी और फल का वितरण किया।
आज के इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डॉ अर्चना द्विवेदी, प्रिंसिपल आहसीन इंटरनेशनल स्कूल मौजूद थीं। स्पेशल गेस्ट के तौर पर सेंट्रल पीस कमिटी के मेम्बर आसिफ महमूद और मुस्तफा अली उपस्थित थे। अन्य उपस्थित सदस्यों में मुख्य रूप से सोसाइटी के अध्यक्ष, मतिनुल हक अंसारी, पॉलीटेकनिक कॉलेज के सैयद आसिफ अख्तर, मानगो नगर निगम के ब्रांड अम्बेसडर मुख्तार आलम खान, शाहिद परवेज़, हाजी अयूब अली , मो आफताब आलम डॉ ताहिर हुसैन, महमूद आलम आदि मौजूद थे। 
आये हुए मुख्य अतिथि डॉ.अर्चन द्विवेदी और श्री आसिफ महमूद ने संस्था द्वारा पिछले दिनों ठंड के मौसम में कंबल वितरण, असहाय लोगों की आर्थिक मदद एवं आए दिन एमजीएम में भोजन वितरण कार्यक्रम की सराहना की तथा आने वाले दिनों में इस तरह के सामाजिक कार्यों में अपना बहुमूल्य समय देने का वादा भी किया।
THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

Link copied