मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 वापस लेने को लेकर AIDSO ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: February 7, 2022 11:35 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

Chandil : सोमवार 07 फरवरी, 2022

A 2

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ 1 से 7 फरबरी अखिल भारतीय विरोध सप्ताह के तहत आज दिनांक 7 फरवरी को AIDSO सराइकेला खरसावां जिला कमेटी के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 वापस लेने की मांग को लेकर सराइकेला खरसावां जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुपस्थिति में इंचार्ज के द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ज्ञापन दिया गया।

मौके पर उपस्थित जिला इंचार्ज युधिष्ठिर कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मंजूरी दी है वह शिक्षा के चौतरफा निजीकरण, व्यापारीकरण, व्यवसायीकरण व सांप्रदायीकरण को बढ़ावा देने वाली है। शिक्षा नीतियों के निर्धारण में सारी जनवादी प्रक्रियाओं को ताक पर रखते हुए शिक्षाविदों, छात्र व शिक्षक संगठनों के सुझावों को पूरी तरह दरकिनार करते हुए और महामारी की भयावह परिस्थितियों को एक अवसर की तरह उपयोग कर केंद्र सरकार कुटिलता पूर्वक अपने एजेंडे को लागू कर रही है। 

THE NEWS FRAME

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 देश में शिक्षा व्यवस्था पर विनाशकारी प्रभाव डालेगी और शिक्षा को बाजारू माल में तब्दील कर देशी – विदेशी पूंजी पतियों के द्वारा आम गरीब जनता के शोषण के रास्ते को खोल देगी। स्कूली शिक्षा की पुरानी पद्धति को बदलकर अब 5 + 3 + 3 + 4 शिक्षा पद्धति को लागू किया जा रहा है, जिसमें 1 व 2 क्लास  के बच्चों की शिक्षण प्रक्रिया उन आंगनबाड़ियों के हाथ में सौंप दी जाएगी जो पहले ही वेंटीलेटर पर है। और क्लास 1 से 8 तक फेल न करने की नीति को जस की तस लागू रखना पूरी शिक्षा व्यवस्था को ही संकट में डाल देगा। 

इसी तरह उच्च शिक्षा में 3 साल के स्नातक डिग्री कोर्स को मल्टीपल एंट्रेंस, एग्जिट सिस्टम के साथ बढ़ाकर 4 साल का करके व कॉलेज, विश्विद्यालय को स्वायत्तता देकर भारतीय उच्च शिक्षा को विश्व बाजार के अनुरूप ढालने की योजना तैयार की गई है। जिसके चलते धीरे धीरे शिक्षा महंगी होगी और आम छात्रों से दूर होति जायेगी।

ज्ञापन में उपस्थित जिला अध्यक्ष विशाल वर्मन, सचिव विशेश्वर महतो, प्रभात महतो, रेणु कुमारी, आस्तिक महतो, रवींद्र महतो, रामेश्वर महतो, युधिस्ठिर , लक्की कांत, अजीत महतो, आदि उपस्थित थे।


WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

Link copied