मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

एक माह बाद चिर निंद्रा से जागी भाजपा जमशेदपुर महानगर समिति, कदमा शास्त्रीनगर हिंसा मामले में जेल भेजे गए निर्दोष हिंदु नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में एक माह बाद चिर निंद्रा से जागी भाजपा जमशेदपुर महानगर समिति पर भाजमो नेता मुकुल मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: May 8, 2023 6:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

मुकुल बोले राजनितिक नफा-नुकसान का एक माह तक आकलन करने के बाद धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया”

भाजमो पश्चिम विधानसभा के संयोजक मुकुल मिश्रा ने प्रेस वक्तव्य जारी कर कदमा हिंसा प्रकरण में निर्दोष हिंदु नेताओं, विहिप कार्यकताओं के समर्थन में गिरफ्तारी के एक माह बाद भाजपा की महानगर इकाई द्वारा डीसी आफिस के बाहर धरना-प्रदर्शन किए जाने पर सवाल खड़े किए है. मुकुल ने कहा की राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी जो पुरे देश में हिंदुत्व के ऐजेंडा में हर वक्त खड़ी दिखाई देती है. उस पार्टी की जमशेदपुर महानगर इकाई ने शहर की घटना पर एक माह तक रहस्मय चुप्पी साधे रखी. बेकसूर हिंदु कार्यकर्ताओं, भाजपा के हिंदुवादी नेताओं को प्रशासन ने अपराधी की भांती दबिश देकर उनके घरों से गिरफ्तार किया और पुरे शहर के हिंदु जनमानस की भावनाओं को आघात पहुँचाया.

तब यही पार्टी हिंदु – जन-भावनाओं का ख्याल ना करते हुए सिर्फ एक व्यक्ति विशेष के इशारे पर किसी तरह के भी आंदोलन करने से भागते रही. राजनितिक नफा-नुकसान का पुरे एक माह तक आकलन करने के बाद पार्टी को अपने पाकेटी संगठन समझने वाले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीयस्तरीय नेता ने हिंदु नेताओं को समर्थन करने के लिए क्या अपनी सहमती प्रदान की ?

मुकुल मिश्रा ने आरोप लगाया की जब हिंदु नेताओं की रिहाई के लिए एक सर्वदलीय मंच सर्वजन हिंदु समिति बनकर तैयार हो गई थी और आंदोलन काफी आगे बढ़ गया था तब इस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता ने अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख भाजपा महानगर को सक्रीय होने का फरमान जारी किया. इससे यह साफ प्रतित हो गया की  विभिन्न दलों के हिंदु धर्म के नेताओं की एकजुटता और भाजपा के तथाकथित राष्ट्रीय स्तर के नेता की हिंदुओं के प्रति हिन भावना का भांडा फुट जाने के बाद यह धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन राजनितिक नफा-नुकसान को देखकर किया गया है और एक गंदी साजिश के तहत हिंदु नेताओं की बिना शर्त रिहाई के लिए गठित सर्वजन हिंदु समिति को खंडित करने के लिए किया गया है. संघ के निर्देश पर जब सर्वजन हिंदु समिति का आंदोलन अपार सफलता की ओर अग्रसर हुआ तब ऐसी कौन सी परिस्थिति उत्पन्न हो गई की अचानक इस समिति के आंदोलन को पुनरविणाम लगाकर भाजपा महानगर कमेटी के बैनर तले आंदोलन करने का निर्णय एकाएक लिया गया.

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment