मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

आगामी 23 दिसंबर को एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित होगा- “जन आभार दिवस 2021”

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 16, 2021 3:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बृहस्पतिवार 16 दिसम्बर, 2021

A 2

दिनांक 23 दिसंबर को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में  विगत दो वर्ष पूर्व जनता ने अपने दृढनिश्चय और संकल्प से एक ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी और जनता उम्मीदवार श्री सरयू राय को अपने भारी समर्थन से विजय बनाया था। यह जीत इतनी बड़ी थी की इसकी गुंज देश के कोने कोने तक सुनी गई थी और 2019 का सबसे चर्चित विषय बन गया था और इतिहास के पन्नों में अपनी जगह बना ली है।

जब शासक ही भ्रष्टाचार और अहंकार का सबसे बड़ा सूत्रधार हो तब जनता स्वयं आगे आकर सत्ता परिवर्तन कर सकती है यह बात उस दिन साबित हो गई।

आगामी 23 दिसंबर को इस विजय के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के द्वारा पूर्वी विधानसभा के एग्रिकों ट्रांसपोर्ट मैदान में क्षेत्र की जनता के जनकल्याण के लिए श्री राम चरित्र मानस का सस्वर महापाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस महापाठ में शहर के विभिन्न पूजा स्थलों से पुजीत जल- कलश का मंडल केंद्रों पर एकत्रीकरण कर पाठ स्थल तक पहुँचाया जाएगा। 

तत्पश्चात सुंदरकांड महापाठ का अनुष्ठान का आरंभ होगा। पूजा स्थल, मंदिर समितियां, पूजा अनुष्ठान कराने वाले माननीय पुरोहितगण तथा सस्वर पाठ करने वाले विशेषज्ञ समुह भी कार्यक्रम का अंग होंगे। सुंदरकांड के महापाठ के उपरांत महाप्रसाद का आयोजन भी कार्यक्रम स्थल पर किया जाएगा साथ ही विधायक सरयू राय क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए उनका आभार प्रकट करेंगे और अपने दो वर्ष के कार्यकाल में जनहित के किए गए विभिन्न कार्यों से जनता को अवगत कराएंगे और आने वाले कार्यकाल की योजना को भी जनता के बीच साझा करेंगे। 

जनकल्याण हेतु श्री हनुमान जी की आवाह्न करना है इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। उपरोक्त कार्यक्रम में शहर के सभी वर्गों के लोग, महिला, युवा, बुजुर्ग सहित अन्य सभी को सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया जाएगा और कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों तक आमंत्रण पत्र पहुंचाएंगे। कार्यक्रम की सफलतापूर्वक आयोजन हेतु एक आयोजन समिति का गठन किया गया है जिसमें पार्टी के तमाम पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल के कार्यकर्ताओं, विधायक प्रतिनिधियों एवं सरयू राय समर्थकों के बीच जिम्मेवारी का बंटवारा किया गया है। 

प्रेस वार्ता को संबोधित भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामलों) व महानगर प्रवक्ता आकाश शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजु सिंह ने किया। वार्ता के दौरान मुख्य रूप से भाजमो केंद्रीय महासचिव संजीव आचार्या, पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नु, मंत्री राजेश कुमार झा, विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जोगिंदर सिंह जोगी सहित अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

Link copied